Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदनगर में स्पीकर को लेकर दो गुटों में झड़प, धार्मिक स्थलों पर पथराव; 5 लोग घायल, 7 गिरफ्तार

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Nov 14, 2023 | 05:13 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदनगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प में कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 270 किलोमीटर दूर राहुरी के गुहा गांव में सोमवार सुबह हुई, जब एक समूह नाथपंथी संप्रदाय के एक मंदिर में अनुष्ठान कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि यह मंदिर दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के करीब स्थित है। उन्होंने कहा, “चूंकि मंदिर में प्रार्थना की जा रही थी और स्पीकर तेज आवाज में था, दूसरे समुदाय के एक समूह ने आवाज कम करने के लिए कहा। हालांकि, इससे दोनों समूहों के बीच बहस हुयी।”

विवाद के दौरान मंदिर के पुजारी और एक अन्य व्यक्ति की दूसरे समूह ने पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इसके चलते दोनों समूहों के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान मंदिर पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद उस समूह ने भी दूसरे समूह के धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। 

सम्बंधित ख़बरें

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, तैयारियों को रफ्तार; 2 सत्रों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

छोटे अस्पतालों पर नियमों का बोझ अन्यायपूर्ण: IMA ने बावनकुले से की मुलाकात, MPCB नियमों पर उठाए सवाल

उन्होंने यह भी बताया कि पथराव के कारण दोनों धार्मिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अहमदनगर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारी ने बताया कि राहुरी पुलिस स्टेशन में दोनों तरफ से शिकायत दिये जाने के बाद दोनों समूहों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी)

Clash between two groups over speaker in ahmednagar stone pelting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2023 | 04:32 PM

Topics:  

  • Ahmednagar News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.