-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cji Dy Chandrachud Writes To Centre Proposes Justice Sanjiv Khanna As His Successor Supreme Court
जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के अगले CJI, चंद्रचूड़ ने की आधिकारिक सिफारिश, विवाद से रहा पुराना नाता
- Written By: राहुल गोस्वामी
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से आज जस्टिस संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। जस्टिस खन्ना को जब SC में पदोन्नत किया गया तो उनकी नियुक्ति से बड़ा विवाद खड़ा हुआ था।

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के अगले CJI
नई दिल्ली: भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से आज जस्टिस संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। इस बाबत केंद्र सरकार को भेजे गए एक पत्र में मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि चूंकि वह आगामी 11 नवंबर को पद छोड़ रहे हैं, इसलिए जस्टिस खन्ना उनके उत्तराधिकारी होंगे।
इस बाबत मोदी सरकार की मंजूरी मिलने पर जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें चीफ जस्टिस बन जाएंगे। हालांकि उनका कार्यकाल छह महीने का ही रहेगा, जो 13 मई, 2025 को समाप्त होगा। उसके बाद उनकी भी सेवानिवृत्ति हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर जस्टिस खन्ना ने अब तक 65 फैसले लिखे हैं। वहीं इस दौरान वे करीब 275 प्रमुख बेंचों का हिस्सा भी रहे हैं।
Chief Justice of India DY Chandrachud has formally proposed Justice Sanjiv Khanna as his successor. In a communication to the Union government, Chief Justice Chandrachud stated that since he is demitting office on November 11, Justice Khanna would be his successor. Upon approval… pic.twitter.com/LgH8PqvDyr — ANI (@ANI) October 17, 2024
जानकारी दें कि केंद्र सरकार ने स्थापित नियमों के तहत ही CJI से बीते शुक्रवार को अनुरोध किया था कि वह अपने उत्तराधिकारी का नाम सुझाएं। इसी के जवाब में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने अब यह सिफारिश की है। हालांकि इससे पहले जज डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र को तीन अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश भी भेजी है. तब इस तीन सदस्यीय कोलेजियम में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी. आर. गवई भी शामिल थे.
यहां पढ़ें – आज प्रधानमंत्री मोदी लेंगे अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में भाग
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
हम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश
गौरतलब है कि जस्टिस संजीव खन्ना भारतीय न्यायपालिका में अपनी निष्पक्षता और कानूनी विद्वता के लिए मशहुर हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नत होने से पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट के जज भी रहे हैं। उन्हें 18 जनवरी, 2019 को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था। वहीं जस्टिस खन्ना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस हंसराज खन्ना के भतीजे भी हैं।
यहां पढ़ें – गुजरात में कांपी धरती, कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके
वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, जस्टिस संजीव खन्ना को जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट में जब पदोन्नत किया गया तो उनकी नियुक्ति से बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। दअरसल, उम्र और अनुभव में उनसे अन्य सीनियर जज लाइन में होने के बावजूद उन्हें तब सीधे ही सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ती मिली थी।
Cji dy chandrachud writes to centre proposes justice sanjiv khanna as his successor supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Jul 26, 2026 | 09:07 PMतेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
Jul 26, 2026 | 09:02 PMचुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PMमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
Jul 26, 2026 | 08:44 PMCWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Jul 26, 2026 | 08:40 PMGen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














