- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Participates In The Celebration Of International Abhidhamma Day
आज प्रधानमंत्री मोदी लेंगे अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में भाग
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान वह पाली भाषा के महत्व पर अपने विचार भी आज साझा करेंगे।

आज प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में भाग लेंगे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान वह पाली भाषा के महत्व पर अपने विचार भी आज साझा करेंगे। इस बाबत संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि, PM मोदी ‘बुद्ध धम्म’ की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने एवं उसे बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर बात करेंगे।
जानकारी दें कि, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीते 3अक्टूबर को मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की मंजूरी दी थी। इस बाबत संस्कृति मंत्रालय की ओर से ‘पीआईबी कल्चर’ ने ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के लिए नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एक समारोह में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।”
यहां पढ़ें – गुजरात में कांपी धरती, कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
इस बाबत मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अभिधम्म दिवस, पाली भाषा के महत्व और बुद्ध धम्म की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने एवं बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर अपने विचार साझा करेंगे। वहीं मंत्रालय ने कहा कि हाल में पाली को चार अन्य भाषाओं के साथ शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता मिलने से इस वर्ष के अभिधम्म दिवस समारोह का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि अभिधम्म पर बुद्ध की शिक्षाएं मूल रूप से पाली भाषा में उपलब्ध हैं।
अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस पर मंत्रालय के अनुसार, ‘‘अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के तैंतीस दिव्य प्राणियों (तवतींसा-देवलोक) के दिव्य क्षेत्र से संकासिया में अवतरण की याद दिलाता है, जिसे आज उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में संकिसा बसंतपुर के रूप में जाना जाता है।” इस स्थान का महत्व यहां स्थित अशोक के काल के हाथी स्तंभ की उपस्थिति से रेखांकित होता है, जो इस ऐतिहासिक घटना का स्थायी प्रतीक है।
यहां पढ़ें – हरियाणा में आरती राव व श्रुति चौधरी के अलावा ये 7 नाम मंत्री पद की रेस में शामिल
संस्कृति मंत्रालय ने यह भी कहा कि, ‘‘पाली ग्रंथों के अनुसार, बुद्ध ने सबसे पहले तवतीम्सा स्वर्ग के देवताओं को अभिधम्म का उपदेश दिया, जिनकी अगुआ उनकी मां थीं। धरती पर वापस लौटने के बाद उन्होंने अपने शिष्य सारिपुत्त को यह संदेश दिया।” यह समारोह संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे। मंत्रालय ने कहा कि इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष संबोधन देंगे। वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे।
जानकारी दें कि अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के अभिधम्म की शिक्षा देने के बाद स्वर्ग से अवतरण की याद में हर साल मनाया जाता है। वहीं हाल ही में पाली को चार अन्य भाषाओं के साथ शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने से इस वर्ष के अभिधम्म दिवस समारोह का महत्व और भी बढ़ चुका है, क्योंकि भगवान बुद्ध की अभिधम्म पर शिक्षाएं मूल रूप से पाली भाषा में फिलहाल उपलब्ध हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm narendra modi participates in the celebration of international abhidhamma day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














