Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10वीं बार बिहार के हिस्से मे आएगा रेल मंत्रालय, पिता की तरह चिराग भी दौड़ाएंगे रेल!

नरेन्द्र मोदी 3.0 सरकार गठन की कवायदों के बीच मंत्रालयों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि रेल मंत्रालय एक बार फिर से बिहार के खाते में जा सकता है!

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 07, 2024 | 05:09 PM

पीएम नरेन्द्र मोदी व चिराग पासवान (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद दिल्ली में सरकार बनाने के कवायदें चल रही हैं। एनडीए के संसदीय दलों की बैठक हो चुकी है। इस बीच नरेन्द्र मोदी 3.0 सरकार में मंत्रालयों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि रेल मंत्रालय एक बार फिर से बिहार के खाते में जा सकता है!

शुक्रवार को संविधान सदन (पुराने संसद भवन) में एनडीए संसदीय दल की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पीएम मोदी को तीसरी बार संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा तो वहीं नितिन गडकरी ने उस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। बैठक के बाद एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर समर्थन पत्र भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा है।

चिराग पासवान ने किया दावा!

नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की पुष्टि के बाद सियासी फिजाओं में केन्द्रीय मंत्रालयों को लेकर भी चर्चाएं तैरने लगी हैं। कहा जा रहा है कि पिता रामविलास पासवान की तरह चिराग पासवान भी रेल दौड़ा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ख़बर तो यह भी है कि चिराग पासवान ने रेल मंत्रालय के लिए दावा भी ठोंक दिया है!

सम्बंधित ख़बरें

न जूठा बचे और न कुत्तों को भोजन मिलेगा…बिहार में शिक्षकों को कुत्तों पर नजर रखने का मिला टास्क

मकर संक्रांति पर यहां पहले मां का आशीर्वाद, फिर होती है सूर्य पूजा, बिहार का चमत्कारी उग्रतारा मंदिर

‘कोर्ट में RDX है…’, पटना समेत कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, जजों को निकाला बाहर

बिहार के पटना, गया और किशनगंज समेत कई सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी; पुलिस अलर्ट

रामविलास पासवान भी थे रेल मंत्री

1996 से 1998 के बीच एचडी देवगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल के कार्यकाल में चिराग पासवान के पिता और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान रेल मंत्रालय संभाल चुके हैं। दीगर ये है कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने कोटे की सभी 5 सीटें जीतने मे कामयाब रही है। ऐसे में उन्हें ईनाम मिलना तय माना जा रहा है।

9 बार बिहार ने दोड़ाई है रेल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में पहले चुनाव से लेकर अब तक 9 बार रेल मंत्रालय बिहार के हिस्से आ चुका है। जिसमें 1962 में बाबू जगजीवन राम, 1969 में राम सुभग सिंह, 1973 में ललित नारायण मिश्र, 1982 में केदार पांडेय, 1989 में जॉर्ज फर्नांडीस, 1996 में रामविलास पासवान, 1998 व 2001 में नीतीश कुमार और 2004 में लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री रह चुके हैं। इस बार भी यदि रेल मंत्रालय बिहार के हिस्से में आता है तो यह संख्या दहाई में पहुंच जाएगी।

Chirag paswan will become railway minister instead of nitish kumar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2024 | 05:09 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Chirag Paswan
  • Lok Sabha Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.