संसद में अखिलेश का सवाल, रिजिजू बोले- 1962 के बाद चीन एक इंच भी नहीं ले…
LOC Violation संसद में अखिलेश यादव के द्वारा पूछा गया कि 2014 से पहले हमारा क्षेत्रफल कितना है और अब कितना है उन्होंने चीन का भी जिक्र किया। सरकार ने इसका जबाव देते हुए फैक्ट की भी हिदायत दी।
- Written By: सौरभ शर्मा
किरेन रिजिजू व अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Parliament Session: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संसद में चीनी अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। जिसके जवाब में किरेन रिजिजू ने कहा कि चीन ने 1962 के बाद अरुणाचल की एक इंच भी ज़मीन नहीं ली। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर तथ्यों की सटीकता होना बेहद जरूरी है। मंत्री ने क्लियर करते हुए कहा कि जो भी चीन के नियंत्रण में है वो 1962 और उससे पहले ही हुई है उसके बाद से एक इंच भी जमीन नहीं ली गई।
संसद में मानसून सत्र चल रहा है और आज सत्र का छठा दिन है। दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चर्चा हो रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल रही है। आज (मंगलवार) समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से ज़्यादा चीन से ख़तरा है। चीन हमारा बाजार और जमीन दोनों छीन लेगा। पहलगाम में हुए हमले के लिए कौन ज़िम्मेदार है? क्या भारत ने सीमावर्ती इलाकों में चीन से बेहतर बुनियादी ढांचा बनाया है?
अखिलेश ने पूछा 2014 और अब कितना क्षेत्रफल
अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा, 2014 में हमारे भारत का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना है? भाजपा के सत्ता में आने से पहले और अब भारत का क्षेत्रफल कितना था? चीन का सामना करने के लिए आपकी क्या तैयारी है? क्या सरकार के पास पैंगोंग झील, गलवान घाटी के बारे में कोई जवाब है या नहीं?
सम्बंधित ख़बरें
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
1962 के युद्ध के बाद एक इंच भी नहीं
अखिलेश के सवालों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “चीन ने 1962 के युद्ध के बाद से भारत की सीमा में एक इंच भी घुसपैठ नहीं की है और न ही उसने अरुणाचल प्रदेश में कोई अतिरिक्त जमीन कब्जा की है।”
यह भी पढ़ें: ‘नींबू-मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई.. वो कितने उड़े’, राफेल पर बोले अखिलेश यादव
रिजिजू ने आगे कहा, “जब अखिलेश यादव ने कहा कि चीन ने उस राज्य में घुसपैठ की है जहां से मैं आता हूं, तो मुझे लगा कि यह स्पष्ट करना जरूरी है। आज जो क्षेत्र चीन के नियंत्रण में है, वह पहले भी या 1962 के युद्ध के दौरान ही उसके नियंत्रण में आ चुका था।” केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर बोलते समय तथ्यों की सही से जानकारी होना बहुत जरूरी है।
