मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
- Written By: अनिल सिंह
Review Meeting By Video Conferencing
- लम्पी स्किन डिजीज के प्रसार को रोकने के लिए मिशन मोड में करें कार्य
- लम्पी वायरस से सुरक्षा के लिये प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध
- पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा में बेल्ट वैक्सीन योजना का करायें क्रियान्वयन
- दैवीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों को राहत सहायता के वितरण में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए
- जिलाधिकारियों द्वारा गड्ढा मुक्ति के कार्यों की साप्ताहिक प्रगति समीक्षा की जाए
- आयुष्मान भवः अभियान को सफल बनाने के लिये सभी सीडीओ व सीएमओ पूरी तरह सक्रिय हो जाएं
- पीएम विश्वकर्मा योजना के पोर्टल लांच होने के उपरान्त अधिक से अधिक लोगों का कराया जाये पंजीकरण
- मंडल एवं जनपद के कार्यालयों में 60 दिनों का चलाया जाए विशेष स्वच्छता अभियान
- संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिये संवेदनशील जनपदों को विशेष ध्यान देने की जरूरत
- ई-खसरा पड़ताल के लिये पंजीकृत सभी सर्वेयर को कराया जाये क्रियाशील
लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज के प्रसार को रोकने के लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत है। स्थिति सामान्य होने तक प्रदेश में पशु मेला, पशु बाजार, पशु पैठ का आयोजन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया जाये। अंतर जनपदीय व अंतर राज्यीय, राष्ट्रीय सीमा से पशु परिवहन खास तौर नेपाल, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़ पर रोक लगायी जाये। पशुपालकों को संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाये। गोवंश को आइसोलेट करने के लिये पर्दा व जाली का उपयोग किया जाये।
गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि के अभियान के अन्तर्गत समस्त मार्गों को दशहरा/दीपावली के पूर्व गड्ढामुक्त किया जाना है। सभी जिलाधिकारियों द्वारा समस्त विभागों के गड्ढामुक्ति के कार्यों की साप्ताहिक प्रगति समीक्षा करते हुये जनपदों के सभी मार्गों को गड्ढ़ामुक्त किया जाए, कोई भी सड़क अवशेष नहीं रहनी चाहिए। इसके अतिरिक्त पूरे अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों, जिलाधिकारियों, मण्डलायुक्तों, लोक निर्माण के मुख्यालय द्वारा विभिन्न स्तर से गड्ढामुक्ति अभियान कार्यक्रम की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन कराते हुये कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए।
