-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Chief Minister Candidate Bhajan Lal Sharma After 33 Years Brahmin Rule In Rajasthan
राजस्थान में 33 साल बाद ब्राह्मण राज, सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे भजनलाल शर्मा
- Written By: साक्षी सिंह

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भजन लाल शर्मा
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) पर भरोसा जताया है। भजन लाल शर्मा एक ब्राह्मण चेहरा (Brahmin Face CM Candidate In Rajasthan) हैं। ऐसा 33 साल के बाद होने जा रहा है कि राज्य में कोई ब्राह्मण चेहरा मुख्यमंत्री पद शपथ लेगा। आखिरी बार कांग्रेस के हरिदेव जोशी 1990 तक सीएम रहे थे। हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने भजनलाल पर भरोसा जताया। शर्मा पिछले 35 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं।
पार्टी में दायित्व
शर्मा राजनीति शास्त्र से स्नातकोत्तर हैं। भजनलाल शर्मा 2009 में भरतपुर जिला बीजेपी के अध्यक्ष बने। 2014 में पहले बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2016 से अब तक महामंत्री पद का जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भजनलाल से पहले कांग्रेस से हरिदेव जोशी 3 बार सीएम 1973 से 1977,फिर 1985 से 1988 तक और फिर 1989 से 1990 तक सीएम रहे।
सम्बंधित ख़बरें
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
इंदौर की उपेक्षा वाले कथित पत्र पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुझे जानकारी नहीं, अखबार से पूछिए, कांग्रेस ने घेरा
छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय
भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अटारी गांव के रहने वाले भजनलाल शर्मा कॉलेज के समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गए थे। बाद में वह सक्रिय राजनीति में आए। चुनावी राजनीति में आरंभिक दौर में बहुत सफल राजनेता नहीं रहे। शुरुआती दौर में वह एक बार सरपंच का चुनाव हारे हैं।
BJP के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
भजनलाल शर्मा 2003 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर सामाजिक न्याय मंच से नदबई से बीजेपी के ही खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन हार गए थे। उन्हें सिर्फ 5,969 वोट ही मिले थे। सीएम और डिप्टी सीएम मामले में बीजेपी नेतृत्व के फैसले वसुंधरा के भविष्य के लिए बेहतर संकेत नहीं हैं। भजन लाल शर्मा सांगानेर की उस सीट से विधायक चुने गए हैं जहां वसुंधरा के करीबी अशोक लाहोटी का टिकट काट दिया गया था।
ऐसे बनाया गया सीएम
नए सीएम के नाम की घोषणा से पहले राज्य में पार्टी विधायकों के बीच किसी भी असंतोष की स्थिति न पैदा हो इसके लिए में पार्टी ने पूरी सतर्कता बरती। पार्टी ने राज्य के 8 निर्दलीय विधायकों को जयपुर बुलाया। इन विधायकों को एक होटल में ठहराया गया। हालांकि, ये विधायक पार्टी की बैठक से दूर ही रखे गए। बता दें कि 200 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 115 जबकि कांग्रेस ने 69 सीटें जीती हैं।
Chief minister candidate bhajan lal sharma after 33 years brahmin rule in rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMNEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
Jul 01, 2026 | 10:28 PMKriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Jul 01, 2026 | 10:17 PMराम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Jul 01, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














