विष्णु देव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का पेश किया दावा
- Written By: शुभम सोनडवले
रायपुर. भाजपा (BJP) के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद साय ने शाम को राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Biswabhusan Harichandan) से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा, “हमने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा है जिसमें कहा गया है कि साय जी को विधायक दल का नेता चुना गया है।” अग्रवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बाद में बताई जाएगी।
#WATCH | Chhattisgarh Chief Minister-designate Vishnu Deo Sai met Governor Biswabhusan Harichandan at Raj Bhavan, earlier today (Source: Raj Bhavan) pic.twitter.com/BVelpSinyp — ANI (@ANI) December 10, 2023
विष्णु देव साय कुनकुरी विधानसभा सीट पर कुल 87,604 वोटों से जीत हासिल की। वे पहले मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और 16वीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रहे हैं और विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह 2020 से 2022 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। पिछले चुनाव 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।
