छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रनिंग ट्रैक धावकों के साथ लगाई दौड़- देखें Video
- Written By: किर्तेश ढोबले
- सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड और रनिंग ट्रैक का उद्घाटन किया
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत पिछले 4 दिनों से बस्तर में ही है। आज उन्होंने जगदलपुर में राज्य के पहले फीफा स्वीकृत सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड और रनिंग ट्रैक का उद्घाटन किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यहाँ धावकों के साथ दौड़ भी लगाई। सीएम ने यहाँ खिलाडियों के साथ फुटबॉल और बास्केटबॉल भी खेला।
इस वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, आज बहुत सारे खेल मैदानों का लोकार्पण हुआ है जिसमें सिंथेटिक ट्रैक अंतरराष्ट्रीय स्तर का है यहां पर अंतरराष्ट्रीय खेल का आयोजन भी किया जा सकता है। यहां के खिलाड़ियों के लिए ये बड़ी सौगात है, अब बस्तर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले और ओलंपिक में जाएं।
#WATCH | Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel launched the state's first football ground with a running track recognized by the International Federation of Association Football (FIFA), in Jagdalpur today. pic.twitter.com/nKxoHBE4F2 — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 26, 2022
सम्बंधित ख़बरें
56 करोड़ 42 लाख रुपए के 27 विकास कार्यों की सौगात
इससे पहले, सीएम ने प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 56 करोड़ 42 लाख रुपए के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 44 करोड़ 54 लाख रुपए के 17 कार्यों का लोकार्पण और 11 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि के 8 विकास कार्यों का भूमि पूजन भी शामिल हैं।
वहीं, सरकार ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में ग्रास रूट लेबल पर सामुदायिक फुटबॉल को अधिक से अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए ओडिशा भुवनेश्वर की आर्डोर फुटबॉल अकादमी के साथ बस्तर जिला फुटबॉल संघ और बस्तर जिला प्रशासन के बीच MOU किया गया है। जिससे बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।
जिम का भी लोकार्पण किया
सीएम बघेल ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जिम का भी शुभारंभ किया। वहीं, सीएम ने जिम में ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर, एब्डोमिनल रेंज और ट्विस्टर का भी अवलोकन किया।
एक ही परिसर में कई गेम्स
इस प्रियदर्शिनी स्टेडियम कैंपस में एक साथ कई खेलों के लिए ग्राउंड तैयार किया गया है। इस परिसर में वेटलिफ्टिंग, रनिंग, फुटबॉल, बास्केट बॉल, चेससहित कई गेम्स होंगे। वहीं, सभी खेलों के लिए बाहर से ट्रेनर्स भी बुलाए जाएंगे। जिसकी वजह से खिलाड़ियों को उच्च प्रशिक्षण मिल सकेगा।
