Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्तीसगढ़ में छाए मोदी, कांग्रेस के 9 मंत्री मतगणना में पीछे

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Dec 03, 2023 | 02:59 PM

Designed photo

Follow Us
Close
Follow Us:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक आए रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है, तथा राज्य के नौ मंत्री अपनी सीट पर पीछे हैं। राज्य में बघेल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 13 सदस्य हैं।  

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में भाजपा 53 सीट पर तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस 36 सीट पर आगे है। वहीं एक सीट पर अन्य आगे हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीट पर जीत हासिल करनी होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के नौ मंत्री पीछे हैं। आंकड़ों के मुताबिक उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से भाजपा के राजेश अग्रवाल से 1623 मतों से पीछे हैं। 

वहीं अन्य मंत्रियों में आरंग से शिवकुमार डहरिया भाजपा के गुरु खुशवंत साहेब से 6077 मतों से, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भाजपा के ललित चंद्राकर से 4674 मतों से, सीतापुर से अमरजीत भगत भाजपा के रामकुमार टोप्पो से 3969 मतों से, कोरबा से जयसिंह अग्रवाल भाजपा के लखनलाल देवांगन से 9522 मतों से, साजा से रविंद्र चौबे भाजपा के ईश्वर साहू से 964 मतों से, कवर्धा से मोहम्मद अकबर भाजपा के विजय शर्मा से 12092 मतों से और कोंडागांव से मोहन मरकाम भाजपा की लता उसेंडी से 66 मतों से पीछे चल रहे हैं।  

सम्बंधित ख़बरें

1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई

केरल चुनाव: PM Modi का बड़ा ऐलान, 2029 चुनाव से मिलेगा महिलाओं को 33% आरक्षण; विपक्ष पर साधा निशाना

“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप

अशोक खरात CDR विवाद: सुषमा अंधारे ने उठाए अंजलि दमानिया पर सवाल, पूछा- BJP के नेता गायब क्यों?

चुनाव आयोग के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से भाजपा के विजय बघेल से 2470 मतों से आगे हैं। वहीं मंत्री उमेश पटेल खरसिया सीट से भाजपा के महेश साहू से 7384 मतों से, कोंटा से कवासी लखमा सीपीआई के मनीष कुंजाम से 504 मतों से तथा डौंडी लोहारा से अनिला भेड़िया भाजपा के देवलाल ठाकुर से 8083 मतों से आगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भाजपा के खिलावन साहू से 1919 मतों से तथा चित्रकोट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भाजपा के विनायक गोयल से 5579 मतों से पीछे हैं। (एजेंसी)

Chhattisgarh assembly election 2023 bjp pm modi congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2023 | 02:59 PM

Topics:  

  • assembly election 2023
  • BJP
  • Chhattisgarh
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.