Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना 18 जुलाई तक पूरी हो जाएगी: पुरी

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: Jul 07, 2022 | 05:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक का कार्य 18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।  पुरी ने कहा कि फिलहाल एक या दो अंडरपास पर कुछ छोटे-छोटे काम किए जा रहे हैं, जिनके जल्द ही पूरा होने की संभावना है। 

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत त्रिकोणीय आकार का नया संसद भवन, एक साझा केंद्रीय सचिवालय, विजय चौक से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का कायाकल्प, नया प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री कार्यालय और उपराष्ट्रपति आवास बनाया जाना है।

मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ”सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक या दो अंडरपास पर कुछ छोटे-मोटे काम किए जा रहे हैं। यह परियोजना 15 या 18 जुलाई तक पूरी हो जाएगी।” दो जून को पुरी ने कहा था कि केंद्र ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना के तहत पुनर्विकसित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आयोजित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

80 साल के इतिहास को विदाई: साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक कल, ‘सेवा तीर्थ’ होगा PMO का नया पता

पुरी ने यह भी कहा था कि संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे नए भवन में होगा। आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया था कि नए संसद भवन के कुछ हिस्सों पर 26 नवंबर यानी संविधान दिवस तक काम जारी रह सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है। दिसंबर 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक सुविधाओं वाले नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। 

Central vista avenue redevelopment project to be completed by july 18 puri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2022 | 05:19 PM

Topics:  

  • Central Vista Avenue

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.