-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Centers Of Hindu Faith Were Humiliated For Years Modi Government Restored Pride Shah
हिंदू आस्था के केंद्रों को वर्षों तक अपमानित किया गया, मोदी सरकार ने कियाा गौरव बहाल: शाह
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
अहमदाबाद. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हिंदू समुदाय के आस्था के केंद्रों को कई सालों तक अपमानित किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2014 में सत्ता में आने तक किसी ने भी इनका गौरव बहाल करने की परवाह नहीं की। मोदी सरकार अब ऐसे स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए “निडरता से” काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोग मंदिरों में जाने से कतराते थे, लेकिन मोदी सरकार के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई।
शाह यहां कडवा पाटीदार सम्प्रदाय की देवी ‘मां उमिया’ को समर्पित उमियाधाम मंदिर के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। यह मंदिर एवं अन्य भवन 74 हजार वर्ग गज जमीन पर 1500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “कई वर्षों तक, हिंदू समुदाय के आस्था के केंद्रों को अपमानित किया गया, और जब तक मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सत्ता में नहीं आयी, तब तक किसी ने भी गौरव बहाल करने की पहल नहीं की।”
शाह ने कहा, “आज जब एक भव्य मंदिर का शिलान्यास आर्य समाजी (गुजरात के राज्यपाल) आचार्य देवव्रत द्वारा किया जा रहा है, ऐसे मौके पर मैं यह कहना चाहूंगा कि मोदीजी ने हमारे आस्था और विश्वास के भूले-बिसरे केंद्रों के जीर्णोद्धार के लिए निडर होकर और विश्वास एवं सम्मान के साथ काम किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
नवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया और 2013 में अचानक आई बाढ़ से तबाह केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में करोड़ों हिंदुओं के विश्वास के केंद्र को पुनरूद्धार किया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई के हाथ से 13 दिसम्बर को काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार होते देखेंगे, जिसे औरंगजेब के जमाने में ध्वस्त कर दिया गया था।”
शाह ने कहा कि मंदिर न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र रहे हैं, बल्कि वे जीवन से निराश लोगों के लिए अपनी कठिनाइयों को दूर करने और आगे बढ़ने के लिए समाज सेवा और ऊर्जा के केंद्र भी हैं। इस मौके पर भाजपा नेता ने पाटीदार समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि गुजरात और देश के उत्थान का इतिहास इस समुदाय से जुड़ा है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और अन्य ने तीन-दिवसीय शिलान्यास समारोह के पहले दिन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को आभासी माध्यम से शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। (एजेंसी)
Centers of hindu faith were humiliated for years modi government restored pride shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Aug 09, 2026 | 02:51 PMछिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 09, 2026 | 02:49 PMकोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
Aug 09, 2026 | 02:48 PMअकोला रेलवे स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल 12 घंटे में मिली तो मालिक की आंखों से छलके खुशी के आंसू
Aug 09, 2026 | 02:46 PMकृष्ण लला हम आएंगे… इधर संतों ने फूंका कारसेवा का शंखनाद, उधर आश्रम से गायब हुआ पूजा का गुलाबी पत्थर!
Aug 09, 2026 | 02:45 PMWardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 02:30 PMMultiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Aug 09, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














