- Hindi News »
- India »
- Ccs Meeting Going On At Pm Modi Residence Ajit Doval Amit Shah And Rajnath Singh Presented
PM आवास पर लिखी जा रही रावलकोट की तबाही की पटकथा? मोदी-शाह, अजित डोभाल और राजनाथ की चौकड़ी बना रही आतंक पर ‘स्ट्राइक’ का प्लान!
CCS Meeting on PM Residence: जानकारी के मुताबिक पहलगाम हमले की साजिश रावलकोट में रची गई है। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि इस बैठक में रावलकोट को तबाह करने का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह

प्रधानमंत्री मोदी आर्मी चीफ से मिले
नई दिल्ली: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए अटैक को लेकर सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री आवास में जारी है। पीएम मोदी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मौजूद हैं। ऐसे मे माना जा रहा है कि एक बार फिर आंतक पर बड़ा एक्शन होने वाला है।
इससे पहले उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले के बाद भी पीएम मोदी ने की कुछ इसी तरह की बैठक बुलाई थी। जिसके बाद भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर कई उस हमले के मास्टरमाइंड समेत कई आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया था।
इसी तरह की बैठक पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद भी हुई थी। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करते हुए पुलवामा हमले के दोषियों को ऊपर पहुंचा दिया था। यही कारण है कि इस बैठक के बाद भी कुछ बड़ा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
रावलकोट की तबाही तय!
जानकारी के मुताबिक पहलगाम हमले की साजिश रावलकोट में रची गई है। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि इस बैठक में रावलकोट को तबाह करने का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मोदी सरकार क्या कुछ एक्शन लेती है!
पहलगाम में क्या हुआ?
मंगलवार दोपहर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। मरने वालों में यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। नेपाल और यूएई के एक-एक पर्यटक और 2 स्थानीय लोग भी मारे गए।
सैफुल्लाह खालिद है मास्टरमाइंड
खुफिया सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमले में तीन विदेशी और दो स्थानीय आतंकी शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद है। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से ऑपरेट करता है। उसका ठिकाना रावलकोट बताया जा रहा है।
पहलगाम अटैक से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सैफुल्लाह ने एक महीने पहले भी हमले की चेतावनी दी थी। 2019 का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में सैफुल्लाह ने कहा था कि कश्मीर मुद्दे को ठंडा नहीं पड़ने देना चाहिए। यही वजह है कि इस हमले के पीछे सैफुल्लाह को ही मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
Ccs meeting going on at pm modi residence ajit doval amit shah and rajnath singh presented
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














