Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा, ड्राफ्ट को मिली मंजूरी; कब लागू होगा नियम?

CBSE Board Exam: सीबीएसई ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने से जुड़े ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। अब 2026 से 10वीं की परीक्षा साल में दो बार होंगी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 08, 2025 | 10:33 AM

साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा, ड्राफ्ट को मिली मंजूरी; कब लागू होगा नियम?

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: सीबीएसई ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने से जुड़े ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। अब 2026 से 10वीं की परीक्षा साल में दो बार होंगी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई के अनुसार पहला चरण फरवरी-मार्च में, दूसरा मई, 2026 में आयोजित किया जाएगा।

सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने होने पर भी  प्रायोगिक परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार ही किया जाएगा। साथ ही सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने  को लेकर बताया कि ये दोनों परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी। सीबीएसई के अनुसार, दोनों परीक्षाओं‍ के लिए एक ही केंद्र आवंटित किया जाएगा और परीक्षा शुल्क में वृद्धि की जाएगी।

शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 को साल में दो बार आयोजित करने का प्रस्ताव पास किया। शिक्षा मंत्रालय ने माननीय शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी की जहां इस नीति परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार, प्रस्ताव का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका देना है, जिससे छात्रों पर दबाव और तनाव कम हो। शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। अब 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होंगी।

सम्बंधित ख़बरें

MP Board 10th-12th Result: कल सुबह 11 बजे आएगा MP बोर्ड का रिजल्ट! CM मोहन यादव करेंगे घोषणा, ऐसे करें चेक

CBSE Result 2026 Class 10: सीबीएसई बोर्ड 2026 रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, कल आ सकता है 10वीं का रिजल्ट!

पुणे: खानवाड़ी में खुलेगा राज्य का पहला CBSE जिला परिषद स्कूल; CM फडणवीस 11 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन

“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप

कब आयोजित होंगी परीक्षा?

बोर्ड के इस ड्राफ्ट के मुताबिक, 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित होंगी। बोर्ड एग्जाम का पहला चरण फरवरी-मार्च में तथा दूसरा चरण मई में निर्धारित रहेगा। दोनों परीक्षाओं में पूरा पाठ्यक्रम शामिल होगा, जिससे छात्रों के ज्ञान और कौशल का व्यापक मूल्यांकन सुनिश्चित होगा। दोनों फेज की परीक्षाओं का रिजल्ट भी अलग-अलग जारी किया जाएगा। इसके अलावा प्रायोगिक परीक्षा या फिर आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार ही किया जाएगा।

करियर से जुड़ी अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रैक्टिकल एक ही बार होंगे

बोर्ड के इस ड्राफ्ट में बताया गया है कि 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होंगी, लेकिन प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट साल में केवल एक ही बार आयोजित किए जाएंगे। इस नए स्ट्रक्चर का उद्देश्य छात्रों को अधिक फ्लैक्सिबिलिटी देना और साल में एक बार बोर्ड एग्जाम देने के दबाव को कम करना है।

Cbse board 10th exam twice in a year board draft give approval two time exam in 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 09:03 PM

Topics:  

  • Board Exam
  • Board Exam Result
  • CBSE
  • Education Minister Dharmendra Pradhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.