Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता केस में चार्जशीट में बड़ा खुलासा! नहीं हुआ ट्रेनी डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आज भी जारी डॉक्टरों की भूख हड़ताल

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-मर्डर केस में CBI अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें सरकारी एजेंसी ने ट्रेनी डॉक्टर से सामुहिक दुष्कर्म की आशंका को नकारा है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 08, 2024 | 08:13 AM

कोलकाता केस में बोली CBI- ट्रेनी डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चीम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-मर्डर केस में CBI अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें सरकारी एजेंसी ने ट्रेनी डॉक्टर से सामुहिक दुष्कर्म की आशंका को नकार दिया है। दाखिल चार्जशीट में एजेंसी ने कहा है कि इस जघन्य वारदात को संजय रॉय ने अकेले ही अंजाम दिया था। करीब 100 गवाहों के बयानों और 12 पॉलीग्राफ टेस्ट करने के बाद CBI इस नतीजे पर पहुंची।

जानकारी दें कि पुलिस ने संजय को इस घटना के अगले ही दिन यानी 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। वहीं 9 अगस्त की सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल में पीड़ित की अर्धनग्न डेडबॉडी मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि विक्टिम की दोनों आखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गर्दन की हड्डी भी टूटी थी। हालांकि संजय आज तक खुद को बेगुनाह ही बता रहा है।

वहीं बंगाल पुलिस ने संजय को CCTV फुटेज से पहचाना था। इस फुटेज में वह बीते 9 अगस्त की सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाता दिखाई दिया। इस दौरान उसने कानों में इयरफोन लगाया हुआ था। करीब 40 मिनट बाद वह हॉल से बाहर निकला तो उसके पास वह इयरफोन नहीं था। पुलिस को क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ इयरफोन मिला था, जो उसके फोन से ही कनेक्ट हो गया था।

सम्बंधित ख़बरें

‘कानून नहीं, बम से चलता है पश्चिम बंगाल’, राज्य की हालत देख बिफरीं निर्मला सीतारमण; ममता सरकार को जमकर घेरा

मुसलमान पैदा कर रहे अपराधी, कोई डॉक्टर-इंजीनियर नहीं…भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के बयान से गरमाई राजनीति

ममता बनर्जी ने भाजपा के चुनावी वादों का निकाला काट, अंतरिम बजट से बदल दिया पूरा खेल!

Video: ममता सरकार के बजट पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: ‘मां-माटी-मानुष’ की जगह ‘मौलवी-मदरसा’ पर मेहरबानी

वहीं CBI ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बीते 14 अगस्त को जांच का जिम्मा संभाला था। CBI ने रॉय को हिरासत में लिया और उससे विस्तृत पूछताछ की थी , जिसके बाद पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया था। रॉय ने नार्को विश्लेषण के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सीबीआई परीक्षण पर आगे नहीं बढ़ सकी।

मामले में ताला पुलिस थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। घोष कथित भ्रष्टाचार से संबंधित CBI के एक अन्य मामले का भी सामना कर रहे हैं।

जानकारी दें कि प्रशिक्षु चिकित्सक का शव नौ अगस्त को सुबह 9:30 बजे उसके एक सहकर्मी ने वार्ड में राउंड शुरू करने से पहले उसकी तलाश के दौरान देखा था। ताला पुलिस थाने को ‘‘एक महिला के बेहोशी की हालत में पड़े होने” के बारे में सूचित किया गया था और उसका दल पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंचा। प्रशिक्षु चिकित्सक की हत्या के बाद देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर ने बेहतर सुरक्षा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

इधर महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में न्याय एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन आज लगातार चौथे दिन मंगलवार भी जारी रहेगा। इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने आंदोलनरत चिकित्सकों से काम पर लौटने का अनुरोध किया है।

Cbi said in kolkata case trainee doctor was not gang raped doctors hunger strike continues even today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 08:13 AM

Topics:  

  • CBI
  • kolkata doctor case
  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.