नागपुर में CBI ने NHAI के रिश्वतखोर अधिकारी को किया गिरफ्तार, मांगी थी 45 लाख की घूस
- Written By: शुभम सोनडवले
नागपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) की उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने रविवार (3 मार्च) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक रिश्वतखोर वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
रिश्वतखोर अधिकारी का नाम अरविंद है। अधिकारी ने लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए 45 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
CBI ने कहा, “उक्त अधिकारी ने रिश्वत की कुल राशि और पहली किस्त 45 लाख रुपये मांगी है। रिश्वत मामले में निजी लोग और कंपनियां भी शामिल हैं और वे भी सीबीआई जांच का हिस्सा हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
मुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
चंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा
नासिक में मानसून टास्क फोर्स सक्रिय, 6 विभागों में 15 सदस्यीय टीमें जलभराव और गड्ढों पर करेंगी त्वरित कार्रवाई
CBI भोपाल और नागपुर में पांच स्थानों पर आरोपी व्यक्ति के परिसरों और आवासों पर तलाशी ले रही है। तलाशी के दौरान वेतन वृद्धि से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। साथ ही डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
