Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2005 में फंसे थे BJP के 6 सांसद, तब आडवाणी ने दी थी ये दलील, सदन से किया था वॉक आउट

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Dec 08, 2023 | 05:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली :  टीएमसी (TMC) सांसद (MP) महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की संसद सदस्यता के खत्म करने के लिए आज लोकसभा में मतदान कराया गया और उसके बाद  लोकसभा ने कैश-फॉर-क्वेरी मामले में पेश रिपोर्ट के आधार पर सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी। हालांकि सदन में कांग्रेस के नेता इसके लिए समय मांग रहे थे और सांसद महुआ मोइत्रा को भी अपना पक्ष रखने की दलील दे रहे थे, लेकिन स्पीकर ने कांग्रेसी व टीएमसी के नेताओं की बात नहीं मानी।

सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सदन से बे-आबरू होकर बाहर जाने वाले नेताओं की लिस्ट काफी लंबी है। महुआ मोइत्रा के खिलाफ आज सदन ने कैश फॉर क्वेरी के मामले में कार्यवाही करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि अगर कोई भी सांसद  संसदीय परंपराओं को तोड़ने के साथ-साथ सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

आपको याद होगा कि 12 दिसंबर 2005 को एक निजी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कुछ सांसद कैमरे के सामने पैसे लेते हुए और पैसे लेकर सवाल पूछने की डील करते पकड़े गए थे। इस स्टिंग ऑपरेशन के उजागर होने के बाद 11 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। ये 11 सांसद केवल एक राजनीतिक दल के नहीं थे, बल्कि कई दलों के नेता इसमें शामिल थे। इन सांसदों में भारतीय जनता पार्टी के 6 सांसद, बहुजन समाज पार्टी के तीन सांसद और राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी के एक-एक सांसद शामिल थे।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद सुरेश चंदेल, अन्ना साहब पाटिल, चंद्र प्रताप सिंह, छत्रपाल सिंह लोध, वाईजी महाजन और प्रदीप गांधी का नाम आया था, जबकि बहुजन समाज पार्टी की ओर से नरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजाराम पाल और लालचंद्र के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मनोज कुमार और कांग्रेस की ओर से रामसेवक सिंह के ऊपर गाज गिरी थी।

स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कुछ पत्रकारों ने एक काल्पनिक संस्था के प्रतिनिधि के रूप में इन सांसदों से मुलाकात की। पत्रकारों ने सांसदों को संस्था की ओर से सवाल पूछने का ऑफर दिया और उसके बदले उन्हें पैसे दिए। इस पूरी प्रक्रिया का वर्णन में एक वीडियो बनाया और बाद में एक स्टिंग ऑपरेशन की तरह एक निजी चैनल पर चला दिया गया।

आपको बता दे कि इस पूरे कांड के सामने आने के 12 दिन के भीतर सभी सांसदों पर कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू की गई और 24 दिसंबर 2005 को इन सभी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए संसद में वोटिंग कराई गई, जिसमें सभी पार्टियों के सांसदों के खिलाफ कार्यवाही हुई। 

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने सदन से वॉकआउट किया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता के रूप में मौजूद लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि सांसदों ने जो कुछ भी किया है, वह बेशक भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है, लेकिन निष्कासन की सजा जरूरत से ज्यादा दी जा रही है।

Cash for query case 2005 11 mp lost their memberships before mahua moitra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2023 | 05:04 PM

Topics:  

  • Mahua Moitra
  • Mahua Moitra Controversy
  • TMC

सम्बंधित ख़बरें

1

INDIA ब्लॉक से अलग TMC का रुख, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर उठाई ये मांग

2

20 पार्टियों ने बनाया प्लान…ज्ञानेश पर होगा तगड़ा ‘प्रहार’, गोगोई बोले- सही समय का इंतजार

3

TMC ने मोदी सरकार पर बोला सबसे बड़ा हमला, अभिषेक बनर्जी बोले- पहले भंग हो लोकसभा…फिर कराया जाए SIR

4

‘I-PAC ने बंगाल सरकार में किया घुसपैठ’, शुभेंदु अधिकारी ने अश्विनी वैष्णव से लगाई जांच की गुहार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.