Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई के मूड में मायावती, बोलीं- राहुल और कांग्रेस हैं छलावा

आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरक्षण के बारे में भ्रामक बयान दे रहे हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 11, 2024 | 12:45 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए बयान पर विवाद आज भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती उन्हें फिलहाल इस मामले में छोड़ने के मूड में कतई नहीं दिख रही हैं।

आज इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरक्षण के बारे में भ्रामक बयान दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल की कांग्रेस पार्टी ने ही केंद्र में अपने 10 साल के शासन के दौरान पदोन्नति में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आरक्षण विधेयक को पारित नहीं होने दिया।

यहां पढ़ें – पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में हैरिस-ट्रंप के बीच जोरदार बहस, उप राष्ट्रपति पड़ी भारी

सम्बंधित ख़बरें

‘राहुल गांधी को बीच चौराहे फांसी…’, BRS नेता का विवादित बयान; CM रेवंत रेड्डी पर भी कड़ा प्रहार

प्रियंका गांधी यूपी जैसा असम का हाल तो नहीं करेंगी? आंकड़ों से समझें

राहुल-प्रियंका को लेकर कांग्रेस में भारी घमासान, भाजपा नेता ने बताया पार्टी के अंदर का ‘बड़ा राज’

पंजाब में कांग्रेस का गद्दी वापसी का प्लान! 80 नेताओं का पत्ता साफ, CM चेहरे पर वड़िंग ने खोला राज

बसपा नेता ने ‘X’ पर कहा, ‘‘कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की अब यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं, स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है। केंद्र में भाजपा से पहले इनकी 10 साल रही सरकार में उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर एससी/एसटी का पदोन्नति में आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने दिया।”

उन्होंने कहा, ‘‘इनके द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है क्योंकि इस मामले में अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही एससी/एसटी आरक्षण को सही से लागू किया।”

यहां पढ़ें – मणिपुर में छात्रों-पुलिस के बीच झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण

मायावती ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो इन उपेक्षित SC/ST/OBC वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर इनके हित व कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब सत्ता में रहती है तो इनके हित के विरुद्ध लगातार कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि लोग इनके इस षडयंत्र से सजग रहें। मायावती की बसपा आधिकारिक तौर पर न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और न ही विपक्षी दल ‘इंडिया’ गठबंधन का, जिसके प्रमुख भागीदार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हैं।

वहीं अपने आरक्षण वाले बयान पर विवाद होने के बाद राहुल गांधी ने जरुर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को दरअसल गलत तरीके से लिया गया है। वे खुद भी आरक्षण के घोर समर्थक हैं और यह भी चाहते हैं कि आरक्षण की सीमा 50% से ज्यादा बढ़ाई जाए। वे सबकी भागीदारी के लिए राजनीति कर रहे हैं।

Bsp chief mayawati attack congress leader rahul gandhi on his remark on reservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2024 | 12:44 PM

Topics:  

  • Mayawati
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘राहुल गांधी को बीच चौराहे फांसी…’, BRS नेता का विवादित बयान; CM रेवंत रेड्डी पर भी कड़ा प्रहार

2

प्रियंका गांधी यूपी जैसा असम का हाल तो नहीं करेंगी? आंकड़ों से समझें

3

राहुल-प्रियंका को लेकर कांग्रेस में भारी घमासान, भाजपा नेता ने बताया पार्टी के अंदर का ‘बड़ा राज’

4

पंजाब में कांग्रेस का गद्दी वापसी का प्लान! 80 नेताओं का पत्ता साफ, CM चेहरे पर वड़िंग ने खोला राज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.