-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Manipur Violence Situation Tense Control Clashes Between Students Police
मणिपुर में छात्रों-पुलिस के बीच झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण, कर्फ्यू जारी, कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र
- Written By: राहुल गोस्वामी
मणिपुर में राजभवन तक मार्च के दौरान छात्रों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प के बाद आज स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में रही। मणिपुर के इन हालात पर कांग्रेस सांसद ए बिमोल अकोइजाम ने गृह मंत्री शाह को पत्र लिखकर हिंसा संकट पर गहरी पीड़ा व्यक्त की है।

(डिज़ाइन फोटो)
इंफाल: जहां एक तरफ मणिपुर बीते साल से हिंसा की आग में सुलग रहा है। वहीं कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा को अब एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन यहां अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। इस बीच राजभवन तक मार्च के दौरान छात्रों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प के बाद आज स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में रही। मणिपुर के इन हालात पर आंतरिक मणिपुर से कांग्रेस सांसद ए बिमोल अकोइजाम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हिंसा संकट पर गहरी पीड़ा व्यक्त की है।
इधर राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प होने के बाद आज यहां स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रही। पुलिस ने बताया कि मणिपुर की राजधानी में बीते मंगलवार दोपहर को लगाया गया कर्फ्यू आज सुबह भी जारी है, जबकि अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिसकर्मी इंफाल में लगातार गश्त कर रहे हैं।
यहां पढ़ें – आंध्र प्रदेश में सड़क पर पलटा ‘मिनी’ ट्रक, 7 लोगों की मौके पर ही मौत, देखें Video
सम्बंधित ख़बरें
संजय राऊत का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में क्षेत्रीय दलों को तोड़ा जा रहा
सीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन… शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
भारत कोई धर्मशाला नहीं…घुसपैठियों को चुनचुनकर निकाला जाएगा, अमित शाह का कोल्हापुर में बड़ा बयान
जानकारी दें कि राज्य में बीते मंगलवार को राजभवन की ओर कूच करने के दौरान छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई थी। मणिपुर सरकार ने मंगलवार शाम एक संशोधित आदेश जारी करके कहा कि छात्रों के उग्र आंदोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवा राज्य के केवल पांच जिलों में निलंबित रहेगी।
दरअसल मणिपुर के DGPऔर राज्य के सुरक्षा सलाहकार को पद से हटाने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शनकारी छात्रों ने राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास किया था। वहीं इंफाल के ख्वाइरामबंद और काकवा नाओरेम लेइकाई इलाकों में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया जिसके चलते उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड: SC के निर्देश के बाद भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, ममता करती रहीं इंतजार
इस बीच आंतरिक मणिपुर से कांग्रेस सांसद ए बिमोल अकोइजाम ने बीते मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मणिपुर में ‘‘अभूतपूर्व हिंसा संकट” पर गहरी पीड़ा व्यक्त की और हिंसा पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा निर्णायक कार्रवाई किए जाने जैसे ‘‘सुधारात्मक कदम” उठाने का आग्रह किया है। गृह मंत्री शाह को लिखे अपने पत्र में अकोइजाम ने मौजूदा संकट में अवैध प्रवासियों, विदेशी तत्वों और मादक पदार्थ माफिया की संलिप्तता के आरोपों की गहन जांच करने का भी आह्वान किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Manipur violence situation tense control clashes between students police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














