Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India-Pakistan War: जम्मू में LoC पर पाक गोलीबारी में एक BSF जवान शहीद, सात अन्य घायल

Jammu and Kashmir: जम्मू में LOC पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद हो गया। सात अन्य जवान घायल हो भी हो गए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई थी।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 11, 2025 | 05:36 AM

जम्मू में LOC पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद व सात घायल

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की सहमति के बावजूद सीमाओं पर हालात शांत नहीं हो सके हैं। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की इस घटना ने हाल ही में घोषित सीजफायर की गंभीरता पर सवाल खड़े किए हैं।

शहीद हुए सब-इंस्पेक्टर ने आगे बढ़कर अद्भुत साहस का परिचय दिया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, सीमा के आसपास की स्थिति फिर से तनावपूर्ण और सतर्कता से भरी नजर आ रही है।

गोलीबारी में एक शहीद सात घायल
जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए। शहीद जवान ने गोलियों की बौछार के बीच अपने साथियों का नेतृत्व करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके बलिदान को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है और सम्मान स्वरूप रविवार को जम्मू में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण

‘जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा’… हार के बाद भी पाकिस्तानी फैन ने लगाए भारत की जीत के नारे

भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान पर रुकी महिला, वीडियो ने जीता लाखों का दिल

सूखने लगा पाकिस्तान का गला, भारत के ‘रावी’ अटैक से मचा हड़कंप, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा आतंकिस्तान

DG BSF and All Ranks salute the supreme sacrifice made by BSF Sub Inspector Md Imteyaz in service to the Nation on 10 May 2025 during cross border firing by Pakistan along the International Boundary in R S Pura area, Jammu. Prahari Pariwar stands firm with the bereaved family in… pic.twitter.com/eQeoLAHlEU — BSF (@BSF_India) May 10, 2025

PAK पीएम शहबाज शरीफ ने उगला जहर, कहा- अल्लाह के करम से हमारे शाहीनों ने दुश्मन की… खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे

ड्रोन और धमाकों से डगमगाया सीजफायर का भरोसा
सीजफायर की घोषणा के बावजूद पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे की कार्रवाई जारी है। शनिवार रात जम्मू और श्रीनगर में ड्रोन गतिविधियों के साथ कई जगह विस्फोटों की घटनाएं सामने आईं। वायु रक्षा तंत्र की सक्रियता के चलते ड्रोन हमले विफल रहे, लेकिन इन घटनाओं ने साफ कर दिया है कि सीमा पार से खतरा अब भी बना हुआ है। बटवारा क्षेत्र में सेना के ठिकाने के पास मंडरा रहे ड्रोन को भी तत्काल कार्रवाई कर गिराया गया। सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

Bsf jawan from bihar was martyred in jammu seven injured india pakistan conflict updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2025 | 05:36 AM

Topics:  

  • BSF
  • India vs Pakistan
  • Operation Sindoor
  • Soldiers Martyred

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.