- Hindi News »
- World »
- Pakistan Pm Shehbaz Sharif Thanked For Army Chief Asim Munir India Pakistan Ceasefire Update
PAK पीएम शहबाज शरीफ ने उगला जहर, कहा- अल्लाह के करम से हमारे शाहीनों ने दुश्मन की… खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे
PAK के PM शहबाज ने देर रात गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए पाकिस्तान की जनता से झूठ बोला है। शरीफ ने कहा कि अल्लाह के करम से हमारे शाहीनों फिजाओं में ऐसा तूफान बरसाया कि दुश्मन चीख उठा। उन्होंने सेना की खूब सराहना की।
- Written By: सौरभ शर्मा

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार रात एक बार फिर भारत पर झूठे आरोप लगाते हुए माहौल को भड़काने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि भारत ने पहले हमला किया और पाकिस्तान की सेना ने चंद घंटों में ही दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। शहबाज ने कहा कि उनकी सेना ने अल्लाह के करम से ऐसा तूफान बरसाया कि भारत चीख उठा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान अपनी सरहद और इज्जत की हिफाजत के लिए खून के आखिरी कतरे तक लड़ेगा और इस जंग को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेगा। करीब 30 मिनट के भाषण में शरीफ ने संघर्ष रुकवाने के लिए ट्रंप व भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद देते हुए असीम मुनीर को सलाम पेश किया।
शहबाज के इस बयान के कुछ घंटे पहले ही दोनों देशों ने सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन रात 8:30 बजे फिर दोनों देशों ने एक-दूसरे के इलाके में ड्रोन देखे जाने की बात कही। पाकिस्तान ने दावा किया कि पेशावर में ड्रोन दिखने के बाद उसका एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। इससे पहले अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम पर सहमति बनी थी और इसका ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर किया था।
पहलगाम हमले पर पाकिस्तान की सफाई
शहबाज शरीफ ने भारत पर यह आरोप भी लगाया कि उसने पहलगाम की आड़ में पाकिस्तान पर हमला किया, जो पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक अमनपसंद देश है और उसने पहलगाम हमले की जांच में सहयोग की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने कानून और समझदारी का रास्ता नहीं अपनाया।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान को
शहबाज का दावा रहा कि पाकिस्तान ही वह देश है जिसने आतंकवाद से सबसे ज्यादा नुकसान झेला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में 90 हजार लोगों की जान गंवाई और 152 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान सहा।
PM शहबाज ने सेना के लिए पढ़े कसीदे
पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया कि ‘दुश्मन निहत्थे लोगों पर हमला करके खुद को ताकतवर समझ रहा था। लेकिन पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। हम अपनी सेना की बहादुरी को सलाम करते हैं, जिसने भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तानी वायुसेना ने अपनी सीमा में रहते हुए दुश्मन के विमानों के परखच्चे उड़ा दिए।
Pakistan pm shehbaz sharif thanked for army chief asim munir india pakistan ceasefire update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












