India-Pakistan War: जम्मू में LoC पर पाक गोलीबारी में एक BSF जवान शहीद, सात अन्य घायल

Jammu and Kashmir: जम्मू में LOC पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद हो गया। सात अन्य जवान घायल हो भी हो गए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई थी।
जम्मू में LOC पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद
जम्मू में LOC पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद व सात घायल
Published on
Updated on

श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की सहमति के बावजूद सीमाओं पर हालात शांत नहीं हो सके हैं। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की इस घटना ने हाल ही में घोषित सीजफायर की गंभीरता पर सवाल खड़े किए हैं।

शहीद हुए सब-इंस्पेक्टर ने आगे बढ़कर अद्भुत साहस का परिचय दिया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, सीमा के आसपास की स्थिति फिर से तनावपूर्ण और सतर्कता से भरी नजर आ रही है।

गोलीबारी में एक शहीद सात घायल जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए। शहीद जवान ने गोलियों की बौछार के बीच अपने साथियों का नेतृत्व करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके बलिदान को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है और सम्मान स्वरूप रविवार को जम्मू में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ड्रोन और धमाकों से डगमगाया सीजफायर का भरोसा

सीजफायर की घोषणा के बावजूद पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे की कार्रवाई जारी है। शनिवार रात जम्मू और श्रीनगर में ड्रोन गतिविधियों के साथ कई जगह विस्फोटों की घटनाएं सामने आईं। वायु रक्षा तंत्र की सक्रियता के चलते ड्रोन हमले विफल रहे, लेकिन इन घटनाओं ने साफ कर दिया है कि सीमा पार से खतरा अब भी बना हुआ है। बटवारा क्षेत्र में सेना के ठिकाने के पास मंडरा रहे ड्रोन को भी तत्काल कार्रवाई कर गिराया गया। सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com