रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

Train Service Affected: BRICS 2026 के बीच रेलवे सेवा पर असर पड़ा है। दिल्ली डिवीज़न में 11 से 13 सितंबर के बीच लगभग 120 ट्रेनों की सेवाओं में बदलाव की घोषणा की गई।
Train Service Affected Due To BRICS 2026
ब्रिक्स समिट के बीच रेलवे का हेल्प डेस्क(सोर्स- @RailwayNorthern)
Published on
Updated on

Train Service Affected Due To BRICS: राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने दिल्ली डिवीज़न में 11 से 13 सितंबर के बीच लगभग 120 ट्रेनों के संचालन में बदलाव का ऐलान किया है। इन बदलावों का असर कई प्रीमियम और लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा। समिट के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और विदेशी डेलिगेट दिल्ली पहुंच चुके हैं। सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने चार्ट में बदलाव किया गया है। इस दौरान दिल्ली आने जाने वाली 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

राजधानी एक्सप्रेस पर ब्रिक्स का असर

बदलाव की वजह से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। कुछ ट्रेनों की समय-सारिणी में फेरबदल हुआ है। जिनमें नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई तेजस राजधानी, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

ऑपरेशनल कारणों से ट्रेन रद्द

उत्तरी रेलवे के अनुसार, ये बदलाव ऑपरेशनल कारणों से किए गए हैं और इनमें ट्रेनों को रद्द करना, रूट बदलना, शॉर्ट ओरिजिनेशन (कम दूरी से शुरू होना), शॉर्ट टर्मिनेशन (कम दूरी पर यात्रा खत्म होना), समय में बदलाव, रेगुलेशन और टर्मिनल में बदलाव जैसी चीजें शामिल होंगी। उत्तरी रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर हिमांशु शेखर उपाध्याय ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशनल कारणों से, 11 सितंबर से 13 सितंबर, 2026 के बीच कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, उनका रूट बदला जाएगा, उन्हें बीच में ही रोका या शुरू किया जाएगा, उनका समय बदला जाएगा, उन्हें रेगुलेट किया जाएगा या उनके टर्मिनल स्टेशनों में बदलाव किया जाएगा।

Train Service Affected Due To BRICS 2026
धौंस या अहंकार के आगे नहीं झुकेगा ईरान, नई दिल्ली से राष्ट्रपति पेजेशकियन का स्पष्ट मैसेज

रेलवे की ओर से हेल्प डेस्क

BRICS समिट में शामिल होने वाले लोगों के लिए आसानी से आने-जाने और बिना किसी परेशानी के रास्ता खोजने की सुविधा देने के लिए, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक खास हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। यह समिट में आने-जाने के लिए गाइडेंस और ज़रूरी मदद मिलेगी।

दिल्ली और गाजियाबाद में ज्यादा असर

भारतीय रेलवे द्वारा किए गए बदलाव के अनुसार, सबसे ज्यादा असर दिल्ली को गाजियाबाद, पलवल और शकूरबस्ती से जोड़ने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों को भी वैकल्पिक रूट से चलाने का फैसला किया गया। इनमें राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। उत्तर रेलवे ने ब्रिक्स समिट के दौरान ट्रेनों के संचालन को लेकर डिटेल में योजना जारी की है। इस बदलाव का मकसद सुरक्षा के साथ यात्रियों और विदेशी मेहमानों की मूवमेंट को आसान करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com