Breaking News: भयावह भूकंप से दहला असम, बंगाल तक महसूस हुए झटके, दहशत के साये में नॉर्थ-ईस्ट!
Earthquake in North East: पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुछ इलाकों में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
- Written By: अभिषेक सिंह
भयावह भूकंप से दहला असम (सांकेतिक तस्वीर)
Earthquake in Assam: पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुछ इलाकों में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप शाम करीब 4:41 बजे आया।
इसका केंद्र असम के उदलगुरी ज़िले में था। भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि इसके झटके पड़ोसी देशों यानी चीन, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान तक महसूस किए गए। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों के बाशिंदों में भी दहशत फैल गई है।
सिलीगुड़ी में शाम 4.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र असम के धेकियाजुली से 16 किलोमीटर दूर था। भारत के अलावा नेपाल बांग्लादेश भूटान म्यांमार और चीन में भी झटके महसूस हुए जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। #Earthquake #Siliguri #Assam #BreakingNews pic.twitter.com/wCofQneQOn — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) September 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
वेनेजुएला में तबाही के बाद फिर कांपी धरती, मौतों का आंकड़ा 1000 के करीब; हजारों लोग अभी भी लापता
वेनेजुएला के बाद फिलीपींस में 6.5 तीव्रता का भूकंप, कुछ दिन पहले आए भूकंप में गई थी 80 लोगों की
नवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?
लोगों ने साझा किया अनुभव
भूकंप के झटके के बाद असमवासियों ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। लोगों ने बताया कि झटके महसूस होते ही सभी दहशत से भर गए। लोग इमारतों और मकानों से निकल पार्कों और मैदानों का रुख करने लगे। हालांकि कुछ सेकेंड्स में धरती हिलने के बाद शांत हो गई। वहीं, अब तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
सोनितपुर में भी आया था भूकंप
कुछ दिन पहले ही असम के सोनितपुर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। असम का यह इलाका भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यह पूर्वी हिमालय पर्वत श्रृंखला में यूरेशियन और सुंडा प्लेटों के टकराव बिंदु पर स्थित है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में टला अहमदाबाद जैसा हादसा! दौड़ लगाने के बाद नहीं उड़ सका विमान, सांसत में थी डिंपल की जान
सुबह-सुबह कांप उठा था लद्दाख
लद्दाख के लेह में रविवार सुबह अचानक धरती हिली। सुबह 8.24 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई ज़मीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राहत की बात यह रही कि भूकंप का असर सीमित क्षेत्र तक ही सीमित रहा।
