GST पर मंत्री समूह के एजेंडे पर चर्चा करने को वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात करेंगे बोम्मई
- Written By: किर्तेश ढोबले
Photo Credit : ANI
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) की अध्यक्षता में जीएसटी पर एक मंत्री समूह (जीओएम) एजेंडा पर चर्चा के लिए शुक्रवार शाम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से मुलाकात करेगा।
बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे मंत्री समूह (जीओएम) का अध्यक्ष बनाया गया है जो यह देखेगा कि जीएसटी राजस्व को कैसे बढ़ाया जाए और क्या कदम उठाए जाएं। हम बैठक में जीओएम के एजेंडे पर चर्चा करेंगे।” सितंबर में माल और सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने राजस्व बढ़ाने के लिए दो मंत्री समूह (जीओएम) स्थापित करने का निर्णय लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
कागजों पर बनाई फर्म: करोड़ों का ITC क्लेम, आगरा में फर्जी GST रजिस्ट्रेशन का बड़ा खुलासा
Composition Scheme: बिना GST नंबर वाले छोटे व्यापारी भी अब करेंगे ऑनलाइन बिक्री, जानें क्या हैं नियम?
गोंदिया में करियर जोन कोचिंग पर GST विभाग की छापेमारी, टैक्स चोरी की जांच शुरू
अमरावती संभाग के GST संग्रह में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, राजस्व 800 करोड़ से बढ़कर 1600 करोड़ पहुंचा
वित्त मंत्रालय द्वारा गठित बोम्मई के सात सदस्यीय समूह में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा और केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल के साथ-साथ गोवा, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के जीएसटी परिषद के सदस्य शामिल हैं। (एजेंसी)
