Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात में BJP का शक्ति प्रदर्शन, PM मोदी सहित कई बड़े नेताओं की उपस्थिति में भूपेंद्र पटेल ने ली CM पद की शपथ

  • By सूर्यकांत तिवारी
Updated On: Dec 12, 2022 | 02:26 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गांधीनगर: गुजरात (Gujarat) बीजेपी नेता भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गांधीनगर में गुजरात के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। गुजरात में बीजेपी ने शपथ समारोह में अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।  

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। 

बता दें कि 1960 में राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में बीजेपी का वर्चस्व रहा है। पार्टी की लगातार सातवीं विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत है। इस इस बार गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी इतिहास रचा। उन्होंने घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 1,92,000 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। 

BJP's Bhupendra Patel takes oath as the Chief Minister of Gujarat for the second consecutive time. pic.twitter.com/TcWIq5HcYc — ANI (@ANI) December 12, 2022

गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती हैं। यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लगातार सातवीं जीत है। कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट पर जीत मिली है। पटेल ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। 

उन्हें शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी। 

BJP leaders Harsh Sanghavi and Jagdish Vishwakarma take oath as ministers in the Gujarat cabinet. pic.twitter.com/IYzM8sHPWy — ANI (@ANI) December 12, 2022

भूपेंद्र पटेल गुजरात के पाटीदार हैं। माना जाता है कि पाटीदार आंदोलन को खत्म कराने में भी भूपेंद्र की अहम भूमिका रही। भूपेंद्र कई पाटीदार संगठनों के मुखिया भी हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने बिल्डर का काम शुरू किया। बाद में पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की।

Bjps show of strength in gujarat bhupendra patel took oath as chief minister in the presence of many big leaders including pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2022 | 02:26 PM

Topics:  

  • Bhupendra Patel

सम्बंधित ख़बरें

1

चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट पर गुजरात के सीएम का शुभकामना संदेश, कहा- उनकी क्रिकेट यात्रा अद्भुत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.