मंदिर उत्सव के दौरान हमले में घायल बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की मौत, अब तक छह गिरफ्तार
- Written By: किर्तेश ढोबले
पलक्कड़/केरल: एक बड़ी खबर के अनुसार, 2 मार्च को एक मंदिर उत्सव में झड़प के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता को चाकू मार दिया था। जिससे गंभीर युवक की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है। पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक आर विश्वनाथ ने कहा कि , हमने 3 मार्च को ही प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन अभी हम यह नहीं बता सकते कि, इसका कोई राजनीतिक संबंध है।
पुलिस अधीक्षक आर विश्वनाथ ने आगे बताया कि, हमने अभी तक इस मामले में सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Palakkad, Kerala| A Bharatiya Janata Yuva Morcha worker, who was stabbed during a clash at a temple festival on March 2 succumbed to his injuries. We had registered the FIR on March 3. In our investigation so far we cannot say that there is a political connection: R Viswanadh, SP pic.twitter.com/QRbQ1E29Nc — ANI (@ANI) March 12, 2022
सम्बंधित ख़बरें
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
केरल में Nipah Virus की वापसी! एक नया मरीज मिलने से हड़कंप, 15 लोग क्वारंटाइन और प्रशासन अलर्ट पर
मिली जानकारी के अनुसार, भाजयुमो के तरूर पंचायत सचिव 28 वर्षीय अरुण कुमार पर मंदिर उत्सव के दौरान कथित तौर पर डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। जिसमें वह घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले आठ दिनों से गंभीर देखभाल में था। जिसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने डीवाईएफआई के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी।
