- Hindi News »
- India »
- Bjp President Nadda Kargil Vijay Diwas Party Office Event Attack Pak
‘जो हमें छेड़ेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं’, वहां से गोली तो यहां से गोला- JP नड्डा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कारगिल विजय दिवस पर आज पार्टी मुख्यालय से कहा पहले सेना को इंतजार कराया जाता था लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में अब ऐसा नहीं होता है। अब हम गोली का जबाव गोले से देते है।
- Written By: सौरभ शर्मा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो- सोशल मीडिया)
BJP President On Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह दिन देशभक्ति और बलिदान की मिसाल है। उन्होंने कारगिल युद्ध की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे भारतीय सेना ने चोटियों पर बैठे पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटाई थी। पिछली सरकारों की सुरक्षा नीति की आलोचना करते हुए नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला दागा जाएगा।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि हम कारगिल में शामिल सैनिकों को नमन करते हैं और उन्हें याद करते हैं। पाकिस्तानी सेना भारत के कई सेक्टरों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदेश दिया था कि हमारी सेनाएं इन जगहों को वापस ले लें और वहां तिरंगा झंडा फहराएं।
कारगिल विजय दिवस पर जेपी नड्डा ने क्या कहा?
जेपी नड्डा ने कहा कि यह बहुत कठिन लड़ाई थी। पाकिस्तानी सेना ऊंचाई पर बैठी थी और भारतीय सेना नीचे। पाकिस्तानी सेना को इसका फायदा मिल रहा था। इसी माहौल में यह ऑपरेशन शुरू किया गया। 81 दिनों की लड़ाई के बाद हमें जीत मिली।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी और CM मोहन की अपील बेअसर, 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे BJP नेता, जाम में फंसे रहे लोग
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
तरनतारन में BJP जिला मुख्यालय पर हमला, एक साथ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड़
उन्होंने कहा कि जब हम सुरक्षा की बात करते हैं, तो हमें यह भी जानना चाहिए कि नीति निर्माताओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। बहुत से नागरिक ऐसे हैं जिन्हें यह नहीं पता कि जब सैनिक सीमा पर पुंछ में खड़ा होता था, जब पाकिस्तान गोलीबारी करता था, तो सैनिक नगरोटा को सूचित करता था और नगरोटा चंडीमंदिर को सूचित करता था और चंडीमंदिर दिल्ली को सूचित करता था। तब कहा जाता था कि इंतजार करो, जब बताया जाए तब जवाब दो। हमने ऐसे नीति निर्माता देखे हैं।
#WATCH | Delhi: At the inauguration of an exhibition organised on the occasion of the 26th anniversary of Kargil Vijay Diwas, BJP National President and Union Minister JP Nadda says, “…We all know that despite high altitude and heavy rainfall, our brave warriors fought the… pic.twitter.com/Qjkc7FjrXw — ANI (@ANI) July 26, 2025
‘गोली तब तक चलानी है जब तक…’
जेपी नड्डा ने कहा कि जब से पीएम मोदी ने पद का कार्यभार संभाला तो, यह तय हो गया है कि अगर वहां से गोली चलेगी, तो यहां से भी गोले दागे जाएंगे। जब तक गोलीबारी बंद न हो जाए, तब तक गोलियां चलानी हैं। यह हमारा नया सामान्य भारत है। हम सब जानते हैं कि उरी की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने बयान दिया था कि “पाकिस्तान, तुमने बहुत बड़ी गलती की है, तुम्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।” इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसा बयान नहीं दिया था।
हम घर में घुसकर मारेंगे
उन्होंने कहा कि 26/11 की तरह हम डोजियर लेकर नहीं गए। चाय पीकर डोजियर सौंपने का जमाना अब खत्म हो गया है। हम सब जानते हैं कि इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के लॉन्चिंग पैड तबाह कर दिए। पुलवामा के बाद भी यही हुआ। पहलगाम के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस घटना के बाद पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और उसे कल्पना से परे जवाब मिलेगा। आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री ने कहा था, “हम घर में घुसकर मारेंगे।”
यह भी पढ़ें: ‘OBC को कुचलने का काम कांग्रेस…’, शिवराज बोले- राहुल के भाग्य में माफी मांगना
कोई हमें छेडेगा तो छोडेंगे नहीं
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि जो हमें छेड़ेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि परमाणु बम की धमकियां देना बंद करो। और सबसे बड़ी बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि नीति निर्माताओं के सही चयन से देश कैसे बदलता है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों में 8,000 किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। 400 से अधिक डबल लेन पुलों का निर्माण किया गया है।
Bjp president nadda kargil vijay diwas party office event attack pak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
May 12, 2026 | 08:26 AMLand Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
May 12, 2026 | 08:25 AMपीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
May 12, 2026 | 08:05 AMकब्रिस्तान विवाद से भोपाल मेट्रो परियोजना में हो सकती है देरी, 2028 तक पूरा होना मुश्किल
May 12, 2026 | 08:03 AMबालेन सरकार का मास्टरप्लान: नेपाल को ‘Devbhoomi’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर जुड़ेंगे हिंदू
May 12, 2026 | 07:58 AM‘त्याग का समय आ गया’, पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल का तीखा वार; बयान से राजनीति गरमाई
May 12, 2026 | 07:46 AMमुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का पहला फ्लाईओवर तैयार, जून तक शुरू होने की उम्मीद
May 12, 2026 | 07:46 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














