10 दिन के अंदर BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष! फाइनल हो गया नाम, बस ऐलान का है इंतजार
BJP President: 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
10 दिन के अंदर BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष! फाइनल हो गया नाम, बस ऐलान का है इंतजार
BJP President: भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने के संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि बुधवार को कई उच्च स्तरीय बैठकें हुईं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे। अटकलें यह भी हैं कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी निर्णय ले लिया है और अब सिर्फ घोषणा शेष है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा है। अब माना जा रहा है कि भाजपा 15 दिसंबर से पहले नया अध्यक्ष चुन सकती है।
15 दिसंबर से पहले क्यों
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी में चर्चा है कि 15 दिसंबर से पहले नया अध्यक्ष चुना जा सकता है, क्योंकि 16 दिसंबर से खरमास की अवधि शुरू हो रही है। हालांकि भाजपा ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि नए अध्यक्ष के चयन की तारीख क्या होगी। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल यानी 2026 में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए कुछ नेताओं का मत है कि इन चुनावों से पहले नया अध्यक्ष तय हो जाना चाहिए।
2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। बुधवार को लगातार हुई बैठकों में पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, मौजूदा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और भाजपा महासचिव बी. एल. संतोष मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल
इमरजेंसी अलर्ट से अमेरिका के रक्षा मुख्यालय में मचा हड़कंप, ईरान पर हमले से पहले पेंटागन में क्या हुआ?
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
अभिषेक बनर्जी पर KMC का शिकंजा, अवैध निर्माण मामले में कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश; 5 दिन में मांगी रिपोर्ट
यूपी अध्यक्ष का भी जल्द हो सकता है ऐलान
ध्यान देने वाली बात है कि हाल ही में संतोष यूपी भी गए थे, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार सहित कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की थी। चर्चा है कि यूपी अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन चुकी है और इसे लेकर जल्द ही बड़ी घोषणा की जा सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये नाम आगे बताए जा रहे हैं
अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी किस नाम पर मुहर लगाएगी, लेकिन अटकलों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और भाजपा नेता विनोद तावड़े के नाम सामने आ रहे हैं। महिला नेताओं में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, डी पुरंदेश्वरी और वनति श्रीनिवासन का नाम चर्चा में है।
यह भी पढ़ें- लालू परिवार के लिए आज का दिन अहम, लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट सुना सकता है फैसला
बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद यह माना जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का नाम रेस में सबसे आगे है। हालांकि पार्टी ने इस बारे में कोई साफ बयान नहीं दिया है। प्रधान बिहार चुनाव प्रभारी थे। साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ही मौजूदा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन उसके बाद उन्हें कई बार विस्तार दिया गया।
