शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

BJP Pradeep Bhandari: नेहा बोरा के बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से प्रेरित होने वाले बयान पर BJP ने राहुल गांधी को घेरा। प्रदीप भंडारी ने भारत में सत्ता परिवर्तन की मंशा का आरोप लगाया।
pradeep bhandari allegation on neha bora and rahul gandhi
प्रदीप भंडारीसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नेहा बोरा के बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से प्रेरित होने वाले बयान पर BJP ने राहुल गांधी को घेरा।

  • प्रदीप भंडारी ने भारत में सत्ता परिवर्तन की मंशा का आरोप लगाया।

  • राहुल गांधी का मकसद अराजकता की आड़ में भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करना है।

Neha Bora and Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेहा बोरा पर जमकर हमला बोला है। प्रदीप भंडारी ने दोनों पर देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए है।

आपने शायद राहुल गांधी को 'राजनीतिक प्रतिरोध' शब्द का इस्तेमाल करते सुना होगा। लेकिन, राहुल गांधी का मकसद लोकतांत्रिक असहमति जताना नहीं है। राहुल गांधी का मकसद अराजकता की आड़ में भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करना है।

अराजकता की आड़ में कांग्रेस का असली मकसद

पत्रकारों से बात करते हुए, प्रदीप भंडारी ने कहा, आज मैं आपके सामने जो तथ्य रखने जा रहा हूं, उनसे यह साबित हो जाएगा कि राहुल गांधी का मकसद लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि अराजकता की आड़ में भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करना है। आपने यह वीडियो ध्यान से देखा होगा। इसमें नेहा बोरा और राहुल गांधी नजर आ रहे हैं।"

राहुल गांधी के मार्च पर प्रदीप भंडारी ने कहा, कि जब राहुल गांधी अपना मार्च निकाल रहे थे, जिसे मैं एक 'अराजक मार्च' कहूंगा। तब उन्होंने नेहा बोरा को इसका चेहरा बनाया था। इसका मतलब यह है कि नेहा बोरा और राहुल गांधी की विचारधारा एक ही है।

pradeep bhandari allegation on neha bora and rahul gandhi
NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

शब्द नेहा बोरा के, विचारधारा राहुल गांधी की

बुधवार के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "एक इंटरव्यू में, नेहा बोरा ने कहा कि यह आंदोलन बांग्लादेश के विरोध-प्रदर्शनों से प्रेरित है और वे चाहते हैं कि भारत में भी वही हो जो बांग्लादेश में हुआ था। ध्यान से देखिए, ये शब्द नेहा बोरा के हैं, लेकिन विचारधारा राहुल गांधी की है।"

राहुल गांधी और नेहा बोरा में समानता दिखाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, एक तरफ राहुल गांधी नेहा बोरा को आगे बढ़ा रहे हैं, तो दूसरी तरफ नेहा बोरा कह रही हैं कि वे भारत में भी बांग्लादेश जैसा ही एक 'अराजक जेन-जी' (Gen Z) आंदोलन चाहते हैं। बात साफ है बांग्लादेश में क्या हुआ था? इस्लामवादियों के एक समूह ने भीड़ और अराजकता का इस्तेमाल करके पूरे सिस्टम को ध्वस्त करने की कोशिश की। उनका मकसद सत्ता परिवर्तन था।

pradeep bhandari allegation on neha bora and rahul gandhi
सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई, इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड की ज्यूडिशियल इंक्वायरी की मांग

लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश

प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते कहा कि, "इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि लोकतांत्रिक तरीकों से अपने परिवार को सत्ता में लाने में नाकाम रहने के बाद, राहुल गांधी और उनका पूरा इकोसिस्टम अब भारत में लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रच रहे हैं।"

Navbharat Live
navbharatlive.com