-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp Ncp Mlas Met The Governor In Manipur And Staked Claim To Form The Government
मणिपुर में लौटेगा लोकतंत्र! राज्यपाल अजय भल्ला से मिले 10 विधायक, पेश किया सरकार बनाने का दावा
- Written By: आकाश मसने
मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को 10 विधायकों ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। यहां 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

एन बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा (सोर्स: सोशल मीडिया)
इंफाल: मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को 10 विधायकों ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इनमें से 8 बीजेपी के, एक-एक एनपीपी और एक निर्दलीय हैं। उन्होंने 22 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है।
निर्दलीय विधायक सपाम निशिकांत सिंह ने कहा कि “हमें उम्मीद है कि जल्द ही लोकप्रिय सरकार का गठन होगा। हम राज्यपाल से अपील कर रहे हैं कि हम एक लोकप्रिय सरकार चाहते हैं। हमने राज्यपाल को एक कागज भी दिया है जिस पर हम सभी ने हस्ताक्षर किए हैं। मणिपुर में सभी एनडीए विधायक एक लोकप्रिय सरकार बनाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम जनता का समर्थन भी चाहते हैं। हमने जो कागज दिया है उस पर करीब 22 लोगों के हस्ताक्षर हैं। राज्यपाल से मिलने के लिए 10 विधायक यहां आए हैं।
#WATCH | Imphal, Manipur: Independent MLA Sapam Nishikanta Singh says, “We expect the formation of the popular government to happen soon. We are appealing to the Governor that we want a popular government. We have also given a paper to the Governor that all of us have signed. All… https://t.co/M1Yuwznzca pic.twitter.com/2djrOnf4OP — ANI (@ANI) May 28, 2025
एन बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि मणिपुर में 9 फरवरी को भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 13 फरवरी काे यहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। राज्य में डेढ़ साल से अधिक समय से चल रही हिंसा को रोकने में विफल रहने के कारण बीरेन सिंह काफी दबाव में थे। मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।
3 मई 2023 से मणिपुर में कुकी और मैतेई के बीच हिंसा चल रही है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर लगातार एनडीए पर सवाल उठाते रहे हैं। करीब 21 महीने से चल रही सांप्रदायिक हिंसा में 300 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
2 दिन और 4 राज्य…पीएम मोदी देने वाले हैं बड़ी सौगात, जानें कब कहां है प्रोग्राम
60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में भाजपा के 37 विधायक हैं। इनमें से 27 मैतेई, 6 कुकी, 3 नागा और 1 मुस्लिम हैं। एनडीए के पास कुल 42 विधायक हैं। इसमें नेशनल पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 5 विधायक भी शामिल हैं।
एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद क्या बोले थे राहुल गांधी
एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि हिंसा और जान-माल के नुकसान के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने एन बीरेन सिंह को उनके पद पर बनाए रखा था, लेकिन अब लोगों के बढ़ते दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के कारण एन बीरेन सिंह को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Bjp ncp mlas met the governor in manipur and staked claim to form the government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
Jul 08, 2026 | 12:52 PMGansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
Jul 08, 2026 | 12:49 PMमुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द, 19 हजार यात्रियों को भोजन और 52.65 लाख रुपये रिफंड
Jul 08, 2026 | 12:47 PMदिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेगा क्षत्रिय समाज, UGC कानून और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी बड़ी बैठक
Jul 08, 2026 | 12:46 PMवर्धा में नकली बीजों पर कार्रवाई के बावजूद बढ़ीं अंकुरण की शिकायतें, 35 खेतों की जांच पूरी
Jul 08, 2026 | 12:44 PMनितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PMमुरैना में बड़ा हादसा टला: हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, तार से निकलती चिंगारियों के बीच जारी रही आवाजाही
Jul 08, 2026 | 12:36 PMवीडियो गैलरी

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM














