Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 5 दिन चलेगी प्रक्रिया, नितिन नबीन की ताजपोशी तय

BJP National President Election: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 5 दिन चलेगी चुनावी प्रक्रिया। अभी नितिन नबीन को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 16, 2026 | 01:17 PM

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, PM मोदी, अमित शाह

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP Election Results: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के. लक्ष्मण ने पूरे चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया है। इस चुनावी प्रक्रिया को संगठन पर्व 2024 नाम दिया गया है। फिलहाल पार्टी ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया हुआ है और माना जा रहा है कि इसी प्रक्रिया के बाद उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीजेपी का संगठन पर्व 2024 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा आज की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण जी द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा। निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगी। pic.twitter.com/okmljzwzED — BJP (@BJP4India) January 16, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पैनल पद्धति में पहली बार चुनाव, अंबरनाथ के प्रभाग 15 में भाजपा का कब्जा, दोनों सीटों पर जीत

क्या राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, BJP संभालेगी बिहार की कमान? निशांत की ‘सियासी एंट्री’ से पहले मचा बवाल

राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, नितिन नवीन सहित 9 नामों पर लगी मुहर; जानें पूरा समीकरण

बीजेपी ने आज ही निर्वाचक मंडल की सूची भी जारी कर दी है। यह सूची पार्टी मुख्यालय में प्रकाशित की गई है। इसके बाद 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

19 जनवरी को ही शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी। शाम साढ़े 6 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी, तो 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल सबसे बड़ी चुनौती

सियासी विश्लेषकों का मानना है कि नितिन नबीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल की है। बीजेपी पश्चिम बंगाल में किसी भी सूरत में सत्ता हासिल करना चाहती है, ऐसे में पार्टी ने युवा अध्यक्ष के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रखी है। इसके अलावा इसी साल असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जो पार्टी के लिए अहम माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में मंदिर में की तोड़फोड़, गुस्साए हिंदू संगठनों ने मजार और कब्रों को तोड़े, ओवैसी के क्षेत्र में तनाव

नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “नितिन नबीन जी ने एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वे युवा और मेहनती नेता हैं, जिन्हें संगठन का अच्छा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की है। उनका स्वभाव विनम्र और कार्यशैली व्यावहारिक है। मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण से पार्टी को आगे मजबूती मिलेगी।”

Bjp national president election notification issued as executive president nitin nabin in race

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 01:17 PM

Topics:  

  • BJP
  • Nitin Nabin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.