प्रताप सारंगी, राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर सियासी पारा आसमान पर है। इस बीच भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल बालासोर से भाजपा सासंद संसद भवन की सीढ़ियों पर गिरकर लहूलुहान हो गए हैं। उनके सिर पर चोट लगी है।
सारंग का आरोप है कि राहुल गांधी ने धक्का दिया, जिससे उन्होंने अपना संतुलन खो दिया। वह सीढ़ियों पर गिर पड़े। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा सांसद ने कहा कि “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया… मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया…”
#WATCH | Delhi | BJP MP Pratap Chandra Sarangi says, “Rahul Gandhi pushed an MP who fell on me after which I fell down…I was standing near the stairs when Rahul Gandhi came and pushed an MP who then fell on me…” pic.twitter.com/xhn2XOvYt4 — ANI (@ANI) December 19, 2024
गौरतलब है कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का कथित तौर पर गृहमंत्री अमित शाह किए गए अपमान के खिलाफ कांग्रेस के आला नेताओं से सहित सभी सांसद आज संसद भवन पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ शाह से मांफी की मांग की जा रही है।
संसद में आज भी विपक्ष बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के मुद्दे पर ही प्रदर्शन कर रहा है। pic.twitter.com/kYLzzyjnvo — Aadesh Rawal (@AadeshRawal) December 19, 2024
संसद भवन के छज्जे पर चढ़ कर इंडिया गठबंधन के दोनों सदनों के सासंदों का प्रदर्शन जारी है। अमित शाह और भाजपा के खिलाफ सभी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं हंगामे के मद्देनजर सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
#WATCH | Delhi: MPs of INDIA Alliance climb the walls of Makar Dwar at the Parliament and protest with placards demanding an apology and resignation of Union Home Minister Amit Shah over his remarks on Babasaheb Ambedkar in Rajya Sabha. pic.twitter.com/Bd9UAEkMKX — ANI (@ANI) December 19, 2024
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूरे देश में अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन की कॉल दी है। जिसके चलते आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता सड़क से सदन तक भाजपा व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।