कुछ दिनों से मीडिया में खबरें चल रही है कि भाजपा के विधायक किसन कथोरे अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इस पूरे मामले पर अपना पक्ष तथा सच्चाई बताने के लिए कथोरे ने शुक्रवार की सुबह अपने निवास स्थान पर पत्रकार परिषद का आयोजन किया था। इस अवसर पर कथोरे ने ये बात कही। कथोरे ने स्पष्ट किया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस तथा पार्टी के वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पार्टी व मुरबाड विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का काम पूरी तन्मयता से कर रहा हूं। मेरे कार्यो को देखकर कुछ लोग गलत व गुमराह करने वाली बात फैला रहे है। उन्होंने कहा कि में पिछले 7 दिनों से बाहर था, जब उन्हें यह सब पता चला तो मैने पत्रकार परिषद बुलाई व अपना पक्ष रखा।