-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp Minister Says Rahul Gandhi Is The Biggest Terrorist Of The Country
BJP के मंत्री बोले- राहुल गांधी देश के सबसे बड़े आतंकी, उनको भारत माता से प्यार नहीं
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के नेता और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं और ना ही उनको भारत माता से प्यार है।

राहुल गांधी
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं और ना ही उनको भारत माता से प्यार है। अमेरिका में सिक्खों को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए उनको आस्तीन का सांप कहा है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता के द्वारा पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा गया कि राहुल गांधी को पहले मुसलमान का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो अब हुए सिक्खों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी देश के नंबर वन टेररिस्ट हैं। उनको पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
ये भी पढ़ें:-Vande Bharat Metro: देश को आज मिलेगी पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, पीएम मोदी गुजरात से दिखाएंगे हरी झंडी
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
इतना ही नहीं नवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि देश की एजेंसियों को भी उनकी हर गतिविधि पर नजर रखना चाहिए, ताकि उनकी सच्चाई जनता के सामने आ सके। फिलहाल राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आक्रमण जारी है। राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या नहीं। इसी बात पर भाजपा नेता अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे।
रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणी पड़ सकती है भारी
भारतीय जनता पार्टी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू की यह टिप्पणी आने वाले दिनों में राजनीतिक गलियों में हलचल मचा सकती है और इसको लेकर कांग्रेस पार्टी एक बार फिर आक्रामक हो सकती है। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रिएक्शन देते हुए कहा कि जिसने राहुल गांधी के आगे पीछे घूम कर अपना राजनीतिक कैरियर बनाया हो, वह सत्ता के लालच में विरोधियों की गोदी में बैठकर इस तरह के बयान दे रहा है और अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है। रवनीत सिंह बिट्टू को आस्तीन का सांप कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:-अरविंद केजरीवाल ने एक तीर से किए तीन शिकार, हरियाणा के साथ दिल्ली चुनाव की जमीन भी तैयार
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं और कांग्रेस पार्टी के तीन बार सांसद रह चुके हैं। 2007 में उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई थी और उसके बाद 2008 में उन्हें पंजाब यूथ के कांग्रेस पद की जिम्मेदारी दी गई थी। वह 2009 में आनंदपुर साहिब से और फिर 2014 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लुधियाना से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उनका कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो गया और वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
Bjp minister says rahul gandhi is the biggest terrorist of the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













