भाजपा ने उपचुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों का किया ऐलान, वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ इस नेता को मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने वायनाड लोकसभा चुनाव पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इसके साथ देश के 9 राज्यों में विधानसभा उप चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है
- Written By: Saurabh Pal
प्रियंका गांधी और नव्या हरिदास ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इसके साथ ही देश के 8 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। हालांकि जारी लिस्ट में उत्तर प्रदेश की एक सीट पर भी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।
वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बता दें कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस्तीफे के साथ ही प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसके अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होना है। विधानसभा सीटों पर पालक्काड़ से कृष्ण कुमार और चेल्लकारा से बालकृष्णन को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले बदला गया झारखंड पुलिस का चेहरा, ECI के निर्देश पर अनुराग गुप्ता को हटाकर अजय सिंह को बनाया गया DGP
सम्बंधित ख़बरें
एमपी कांग्रेस में मचा घमासान: मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी का विरोध, दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजने की मांग
गाजीपुर की ‘बेटी’ के लिए दिल्ली से लखनऊ तक मचा कोहराम; सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
BJP Protest In Bhopal: ‘महिला विरोधी है कांग्रेस…’, प्रियंका-राहुल पर जमकर गरजे CM मोहन यादव; दिया बड़ा बयान
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
असम और बिहार उपचुनाव के उम्मीदवार
असम की तीन सीटों पर विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट भाजपा ने जारी की है। जिसमें ढोलाई से निहार रंजन दास, बेहाली से दिगंता घटोवर और समागुरी से दिप्ली रंजन शर्मा को टिकट मिला है। इनमें से ढोलाई सीट आरक्षित है। वहीं बिहार की रामगढ़ और तरारी विधानसभा सीट से क्रमशः विशाल प्रशांत और अशोक कुमार सिंह को टिकट मिला है।
छत्तीसगढ़ और कार्नाकट उपचुनाव के उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ में एक सीट पर चुनाव होना है। यहां भाजपा ने रायपुर शहर दक्षिण से सुनील सोनी को टिकट मिला है। इसके अलावा कांग्रेस शाषित कर्नाटक में शिग्गाव और सिंदूर से क्रमशः भरत बसवराज बोम्मई और बंगारु हनुमंतु को टिकट मिला है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश उपचुनाव के उम्मीदवार
भाजपा शाषित मध्य प्रदेश और राजस्थान में 2-2 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव है। यहां मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी सीट पर चुनाव है। इन सीटों पर क्रमशः भाजपा ने राम निवास रावत और रमांकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा राजस्थान में झंझनू से राजेंद्र भावू और रामगढ़ से सुखवंत सिंह को टिकट मिला है।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों ट्रेंड कर रही है ये यूट्यूबर, सलमान की तरह ही मिलती है धमकी
14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
