Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जी राम जी’ मनरेगा से बेहतर? पुराने कानून में खामियां..1100 से अधिक नेताओं के साथ BJP की मैराथन बैठक

VB-G RAM G Vs MGNREGA: ग्रामीण रोजगार गारंटी से जुड़े G-राम-जी कानून को लेकर बीजेपी ने देशभर में बड़ा राजनीतिक और संगठनात्मक अभियान छेड़ने का फैसला किया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 04, 2026 | 06:42 AM

नितिन नबीन, जेपी नड्डा (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP Meeting on VB-G RAM G:  बीजेपी ने G-राम-जी विधेयक को लेकर संगठन और सरकार के स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कानून पर दो दौर की महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में मुख्यमंत्री, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और प्रमुख पदाधिकारी समेत देशभर से 1,100 से अधिक नेताओं ने हिस्सा लिया।

बीजेपी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि G-राम-जी कानून को लेकर पार्टी सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे जमीन तक पहुंचाया जाएगा। बैठकों में यह तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर जनता और श्रमिकों को इस कानून के लाभ बताएंगे।

विपक्ष के नैरेटिव को खत्म करेगी भाजपा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में G-राम-जी कानून पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कानून के प्रावधानों, बदलावों और इसके प्रमुख फायदों को विस्तार से समझाया। शिवराज ने जोर देकर कहा कि इस कानून का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचना चाहिए और जनता को यह स्पष्ट रूप से समझना चाहिए कि यह कानून श्रमिकों के हित में है और जवाबदेही को मजबूत करता है। जेपी नड्डा और नितिन नबीन ने भी G-राम-जी कानून के महत्व पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इसे श्रमिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। नितिन नबीन ने कहा कि इस अभियान की विस्तृत कार्ययोजना एक-दो दिन में तैयार कर सभी के साथ साझा कर दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

बैठक में यह भी तय हुआ कि देशभर में प्रदेश संगठन स्तर पर इसी तरह की बैठकें होंगी। इन बैठकों का मकसद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ जनता के बीच भेजना और विपक्ष के नैरेटिव का प्रभावी तरीके से काउंटर करना होगा। बीजेपी नेतृत्व ने विशेष रूप से जोर दिया कि ग्रामीण इलाकों में यह संदेश प्रभावी तरीके से पहुंचाना चाहिए कि G-राम-जी कानून श्रमिकों के हित में है। नेताओं से कहा गया है कि वे बूथ स्तर से ही जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मनरेगा कानून की कमियां गिनाएगी भाजपा

बीजेपी कार्यकर्ता जनता को यह भी बताएंगे कि मौजूदा मनरेगा कानून में क्या कमियां थीं। पार्टी यह समझाएगी कि ग्रामीण रोजगार गारंटी के लिए नया कानून क्यों जरूरी था, नया कानून पुराने से कैसे बेहतर है, इसमें रोजगार के दिन कैसे बढ़ते हैं और निगरानी व जवाबदेही की व्यवस्था कैसे मजबूत की गई है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का ‘ब्रह्मास्त्र’ करेगा कमाल…2027 से पहले सपा ने चली नई चाल, लखनऊ से दिल्ली तक मची खलबली

आने वाले दिनों में पार्टी कई जनसंपर्क कार्यक्रमों को अंतिम रूप देगी, जिनमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर संपर्क जैसे गहन जमीनी अभियान शामिल होंगे। इनका पूरा रोडमैप पार्टी नेताओं के साथ साझा किया जाएगा। G-राम-जी कानून के कार्यान्वयन और प्रचार की निगरानी के लिए बीजेपी ने महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष निगरानी टीम का गठन किया है।

Bjp g ram ji law booth level campaign meetings jp nadda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 06:42 AM

Topics:  

  • BJP
  • JP Nadda
  • Nitin Nabin
  • VB-G RAM G Scheme

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.