Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पार्टी के भरोसे को मरते दम तक टूटने नहीं दूंगा’, रायबरेली से BJP उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह

भारतीय जनता पार्टी के रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वे अपनी पार्टी का विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: May 02, 2024 | 11:56 PM

रायबरेली से BJP उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह (फोटो: X @RBLDineshSingh)

Follow Us
Close
Follow Us:

रायबरेली (उप्र). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Elections) से उम्मीदवार और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझपर विश्वास किया है और मैं भरोसा दिलाता हूं कि मर जाऊंगा लेकिन इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। भाजपा ने बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया।

सिंह शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रताप सिंह ने रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कहा, “भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास किया है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि मर जाऊंगा लेकिन इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।” उन्होंने दावा किया कि रायबरेली सीट पर भाजपा की जीत होगी।

सिंह ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा, “मेरी प्राथमिकता रायबरेली के छिपे हुए भव्य इतिहास को फिर से नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।” उन्होंने कहा कि गांधी परिवार कभी भी रायबरेली के लोगों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा जबकि वह लोगों की जरूरत के समय हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट ‘एक्स’ पर लिखा, “आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 हेतु उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को हृदयतल से बधाई! जय हो-विजय हो!”

रायबरेली सीट से कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है । गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली सीट इस साल की शुरुआत में मौजूदा सांसद सोनिया गांधी द्वारा राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थी। सोनिया गांधी 2004 से इस सीट से सांसद थीं। कांग्रेस यह सीट केवल तीन बार हारी है।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सिंह को प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्हें सोनिया गांधी से 1,67,178 मतों के अंतर से हार मिली थी। प्रताप सिंह 2010 में कांग्रेस के टिकट पर विधान परिषद सदस्य बने। 2016 के विधान परिषद चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की। वह 2018 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। उन्होंने 2022 में भाजपा के टिकट पर विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। (एजेंसी)

Bjp candidate from rae bareli dinesh pratap singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2024 | 10:38 PM

Topics:  

  • Lok Sabha Elections 2024
  • Loksabha Elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.