Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी पर राष्ट्र विरोधी बयान देने का आरोप, चुनावी नतीजों के बीच BJP व RSS के सदस्यों ने दर्ज करवाई FIR

नई दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच राहुल गांधी के खिलाफ एक नई FIR दर्ज हुई है। कांग्रेस नेता पर राष्ट्र विरोधी बयान देने का आरोप है। FIR भाजपा व भाजयुमों सहित हिंदु संगठनों ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में दर्ज कराई गई है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Feb 08, 2025 | 03:40 PM

राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्लीः नई दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच राहुल गांधी के खिलाफ एक नई FIR दर्ज हुई है। कांग्रेस नेता पर राष्ट्र विरोधी बयान देने का आरोप है। FIR भाजपा व भाजयुमों सहित हिंदु संगठनों ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में दर्ज कराई गई है। ओडिशा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारसुगुड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इसकी युवा शाखा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), बजरंग दल के सदस्यों द्वारा गांधी के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक-उत्तरी रेंज हिमांशु लाल को पांच फरवरी को दी गई शिकायत के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाने संबंधी कृत्य), 197(1) (डी) (भारत की एकता, संप्रभुता, अखंडता या सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली गलत या भ्रामक जानकारी उत्पन्न या प्रकाशित करने के लिए) के तहत झारसुगुड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के मुख्यमंत्री…राज्यपाल अजय भल्ला ने दिलाई शपथ, राज्य को मिली पहली महिला डिप्टी CM

भाजपा में बड़ा उलटफेर…कद्दावर नेता अन्नामलाई ने चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी से किया किनारा

PM मोदी को देना था जवाब…उससे पहले ही स्थगित हो गई लोकसभा, संसद में जारी ‘किताब’ पर कोहराम

नेहरू पर आपत्तिजनक बयान, गद्दारी, मक्कारी और अय्याशी…भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने और क्या कह दिया?

शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांधी जानबूझकर राष्ट्रविरोधी बयान देते रहे हैं, जिससे प्रत्येक भारतीय व्यक्ति को ठेस पहुंचती है। पुलिस महानिरीक्षक ने शिकायत को जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए झारसुगुड़ा पुलिस अधीक्षक परमार स्मित पुरुषोत्तमदास को भेजा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ झारसुगुड़ा थाने में प्राथमिकी (मामला संख्या 31) दर्ज की गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत जेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राहुल गांधी पर लगे आरोप की प्रकृति के बारे में नहीं पता है। पहले मुझे देखने दें। कांग्रेस राजनीतिक दल के रूप में भाजपा तथा आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ती रही है।

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हालांकि पुलिस ने नहीं बताया है कि राहुल गांधी के किस बयान को लेकर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने FIR दर्ज करवाई है। संभावना जताई जा रही है कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के समय की विवादित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने इंडियन स्टेट के खिलाफ बोला था।

Bjp and rss workers filed fir against rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2025 | 03:40 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.