-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Birthday Special Know Many Interesting Things Related To Subramanian Swamy
जन्मदिन विशेष: वो राजनेता जिसने किया गांधी परिवार की नाक में दम, विपक्ष में होने बाद भी बना कैबिनेट मंत्री
- Written By: अभिषेक सिंह
हिंदूवादी राजनेता, अर्थशास्त्र के विद्वान, प्रखर वक्ता और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी आज यानी रविवार 15 सितंबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुब्रमण्यम स्वामी का नाम उन नेताओं में शुमार होता है जिन्होंने आपातकाल से लेकर राम जन्मभूमि तक देश के विभिन्न मुद्दों को उठाने में अपने जीवन का काफी समय समर्पित किया। सुब्रमण्यम स्वामी के जन्मदिन के मौक पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताने वाले हैं, जिन्हें आप शायद ही जानते हों।

सुब्रमण्यम स्वामी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: हिंदूवादी राजनेता, अर्थशास्त्र के विद्वान, प्रखर वक्ता और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी आज यानी रविवार 15 सितंबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुब्रमण्यम स्वामी का नाम उन नेताओं में शुमार होता है जिन्होंने आपातकाल से लेकर राम जन्मभूमि तक देश के विभिन्न मुद्दों को उठाने में अपने जीवन का काफी समय समर्पित किया। सुब्रमण्यम स्वामी के जन्मदिन के मौक पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताने वाले हैं, जिन्हें आप शायद ही जानते हों।
उनका जन्म 15 सितंबर 1939 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। स्वामी जनहित के मामलों पर अपने रुख को लेकर बेबाकी से बोलने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस बेबाकी की बानगी कई मौकों पर आपने भी देखी होगी। क्योकि उन्हें अक्सर गंभीर मुद्दों पर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधते देखा जाता है।
यह भी पढ़ें:- 9/11 Attack Anniversery: जब सुपर पॉवर पर हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला, पढ़िए दिल दहला देने वाली कहानी
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ BJP के वरिष्ठ नेता, मुरली मनोहर ने युवतियों पर बल प्रयोग को बताया गलत
भाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
1981 में स्वामी के काम के कारण ही हिंदू श्रद्धालुओं को लोकप्रिय कैलाश मानसरोवर यात्रा में प्रवेश मिला और तीर्थयात्रा मार्ग फिर से खुल गया। इस मुद्दे को उस समय चीन के नेता डेंग शियाओपिंग के साथ उनकी बैठक के दौरान सुलझाया गया था। स्वामी 1990-91 के समय में योजना आयोग और केंद्रीय वाणिज्य एवं कानून मंत्री थे। यह व्यापक रूप से ज्ञात नहीं है कि उन्होंने ही चंद्रशेखर सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों का खाका तैयार किया था।
मुस्लिमों के खिलाफ की ये मांग
सुब्रमण्यम स्वामी को प्रखर हिंदूवादी राजनेता के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने मुसलमानों को तब तक मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रस्ताव रखा था, जब तक कि वे “हिंदू विरासत” को मान्यता नहीं देते, हार्वर्ड कॉलेज ने स्वामी द्वारा पढ़ाए गए दो ग्रीष्मकालीन अर्थशास्त्र पाठ्यक्रमों को अपने पाठ्यक्रम से हटा दिया। स्वामी का शोधपत्र 1974 में पॉल सैमुएलसन के साथ सूचकांक संख्याओं के सिद्धांत पर आधारित प्रकाशित हुआ था, जो आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीतने वाले मुख्य अमेरिकी थे।
गांधी परिवार से भिड़ंत
स्वामी कई वर्षों से बिना किसी की मदद के गांधी परिवार से भिड़े हुए हैं। उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी पर धन की हेराफेरी का आरोप लगाया है। स्वामी ने कहा कि गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी के फंड से कर्ज चुकाने के लिए यंग इंडिया कंपनी नाम से एक नई कंपनी शुरू की। यह केस आज भी चल रहा है।
कई भाषाओं का ज्ञान
स्वामी को चीनी अर्थव्यवस्था और खासकर भारत और चीन के तुलनात्मक विश्लेषण के विशेषज्ञ के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने “चीन और भारत में आर्थिक विकास, 1952-70: एक तुलनात्मक मूल्यांकन” नामक पुस्तक लिखी है। सुब्रमण्यम स्वामी को हिंदी, अंग्रेजी तमिल, तेलगु के अलावा चीनी भाषा का भी अच्छा ज्ञान है जो कि उन्होंने मात्र तीन महीने में सीखी थी।
विपक्ष के नेता होकर बने कैबिनेट मंत्री
सुब्रमण्यम स्वामी आपातकाल के बाद चुनाव जीतने वाली राजनीतिक पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। विपक्ष के नेता होने के बावजूद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। स्वामी को 1994 में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव द्वारा श्रम मानकों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसकेस्वामी ने ‘रामसेतु’ को काटने वाली परियोजना को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था और वे इसमें सफल रहे थे।
यह भी पढ़ें:- जयंती विशेष: जब 28 साल छोटी ‘कल्पना’ से इश्क करना ‘लाजमी’ समझ बैठे भूपेन हजारिका, पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा
सुब्रमण्यम स्वामी केरल में एससीएमएस ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते हैं। विदेश नीति पर भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है। उन्होंने भारत की विदेश नीति के बारे में लिखा है। मुख्य रूप से उन्होंने पाकिस्तान, इज़राइल और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (PRC) के साथ संबंधों के बारे में।
Birthday special know many interesting things related to subramanian swamy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका के हमले से दहला ईरान, ट्रंप बोले- अब जब्त संपत्ति से भरेंगे जहाजों का हर्जाना
Jul 24, 2026 | 10:20 AMPM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
Jul 24, 2026 | 10:19 AMनवभारत संपादकीय: हिमालय में कितना सुरक्षित है सुरंग बनाना? जानिए क्यों मंडरा रहा मजदूरों की जिंदगी पर खतरा
Jul 24, 2026 | 10:16 AMपालघर में मूसलाधार बारिश का तांडव: 891 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; कालू नदी के उफान से 10 गांव कटे
Jul 24, 2026 | 10:15 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Jul 24, 2026 | 10:14 AMIndian Space Food: धरती ही नहीं, अंतरिक्ष में भी ले जा सकते हैं ये 3 भारतीय फूड आइटम, जानिए क्यों हैं खास
Jul 24, 2026 | 10:12 AM‘घर चलाना है तो डायरेक्टर्स के साथ…’ ईवा ग्रोवर का कास्टिंग काउच पर खुलासा, हैदर अली खान पर लगाए आरोप
Jul 24, 2026 | 10:10 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














