Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष कैलाश सत्यार्थी: जिन्होंने अपना जीवन बच्चों के अधिकारों के लिए किया समर्पित, 2014 में मिला नोबल पुरस्कार

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 11, 2022 | 07:01 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बाल मजदूरों की आवाज बनने वाले नोबेल शांति पुरस्कार से सन्मानित कैलाश सत्यार्थी  (Kailash Satyarthi Birthday) जिनका आज 68 वां जन्मदिन है। उनका जन्म मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 11 जनवरी 1954 को हुआ था। कैलाश अब तक हजारों बाल मजदूरों को मजदूरी से मुक्ति दिलाकर उन्हें आगे पढ़ा रहे हैं। इसलिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार भी मिला है। बाल श्रम के खिलाफ कैलाश सत्यार्थी ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ भी चलाते हैं। 

बचपन बचाओ आंदोलन

कैलाश ने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रानिक इंजीनियर के रूप में की थी। लेकिन उन्होंने 26 वर्ष की उम्र में नौकरी छोड़कर बच्चों के अधिकारों के लिए अपना जीवन झोंक दिया। कैलाश ने बाल-मजदूरी को खत्म करने के उद्देश्य से 1981 में ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ की स्थापना की। वह ऐसा समय था, जब लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं थे कि बच्चों के भी कुछ अधिकार होते हैं और बालश्रम समाज पर एक अभिशाप है। 

90 हजार से अधिक बच्चों को बल मजूरी से मुक्त कराया 

उल्लेखनीय है कि, सत्यार्थी के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन ने  जगह जगह छापामार कार्रवाई कर अब तक 90 हजार से अधिक बच्चों को बंधुआ मजदूरी और गुलामी की जिंदगी से मुक्त कर उनका पुनर्वास करा चुके है। गैर-सरकारी संगठनों तथा कार्यकर्ताओं की सहायता से कैलाश सत्यार्थी ने हज़ारों ऐसी फैक्ट्रियों तथा गोदामों पर छापे पड़वाए, जिनमें बच्चों से काम करवाया जा रहा था। इस दौरान उन पर कई बार प्राणघातक हमले भी हुए, लेकिन उन्होंने अपना काम जारी रखा। 

‘रगमार्क’ की शुरुआत

कैलाश सत्यार्थी ने ‘रगमार्क’ की शुरुआत की, जो इस बात को प्रमाणित करता है कि तैयार कारपेट (कालीनों) तथा अन्य कपड़ों के निर्माण में बच्चों से काम नहीं करवाया गया है। इस पहल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने में काफी सफलता मिली। कैलाश सत्यार्थी ने विभिन्न रूपों में प्रदर्शनों तथा विरोध प्रदर्शनों की परिकल्पना और नेतृत्व को अंजाम दिया, जो सभी शांतिपूर्ण ढंग से पूरे किए गए। इन सभी का मुख्य उद्देश्य आर्थिक लाभ के लिए बच्चों के शोषण के खिलाफ काम करना था। 

इस पहल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने में काफी सफलता मिली। कैलाश सत्यार्थी ने विभिन्न रूपों में प्रदर्शनों और परिकल्पना एवं नेतृत्व को अंजाम दिया, जो सभी शान्तिपूर्ण ढंग से पूरे किए गए। बाल मजदूरी को लेकर और इससे उन्हें संगठित आंदोलन खड़ा करने में मदद मिली ।

नोबेल समेत कई पुरस्कार 

भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के अधिकारों के लिए किये गए कार्य के लिए कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सत्यार्थी ने अपना नोबेल पुरस्कार राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। इसके साथ डिफेंडर्स ऑफ डेमोक्रेसी अवॉर्ड, मेडल ऑफ इटैलियन सीनेट, रॉबर्ट एफ कैनेडी ह्यूमन राइट्स अवॉर्ड, हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड, संतोकबा मानवतावादी पुरस्कार, वॉकहार्ट फाउंडेशन, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड(2019) मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड और ऐसे कई अवार्ड से सम्मानित हैं। 

Birthday special kailash satyarthi who dedicated his life for the rights of children got nobel prize in 2014

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2022 | 07:01 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर! 16 दिसंबर को कैसे टूटी पाक की सैन्य ताकत, जानें भाषा से बगावत तक का सच

2

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

3

लक्षद्वीप की सुंदरता नहीं है मालदीव से कम, लेकिन ट्रिप से पहले जान लें कितना आएगा खर्च

4

नकली iPhone और Apple प्रोडक्ट्स से कैसे बचें? खरीदने से पहले जरूर जान लें ये आसान तरीके

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.