Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष : गुरुदेव टैगोर की भविष्यवाणी हुई सच! जानिए अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की प्रेरणादायक यात्रा

अमर्त्य सेन का जीवन और उनके कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि कैसे एक व्यक्ति अपने अनुभवों और ज्ञान का उपयोग कर समाज में परिवर्तन ला सकता है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 03, 2024 | 04:32 PM

अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन (फोटो सोर्स - एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क : प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। 3 नवंबर 1933 को जन्मे सेन का जीवन एक प्रेरणा है, जो गरीबी और भूख के खिलाफ उनके अनथक संघर्ष की कहानी बयां करता है। उनका योगदान न केवल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में बल्कि मानवता के कल्याण के लिए भी अभूतपूर्व रहा है। उन्हें भारत रत्न और अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं, जो उनके कार्यों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता को दर्शाते हैं।

सेन का परिवार भारतीय संस्कृति और साहित्य के महान व्यक्तित्व, गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के निकटता से जुड़ा रहा है। उनके जन्म के बाद, पिता आशुतोष सेन ने उन्हें गुरुदेव के पास ले जाकर आशीर्वाद लिया। टैगोर ने अमर्त्य का नामकरण करते हुए कहा था, “यह असामान्य बालक है। बड़ा होकर असाधारण बनेगा और दुनिया से जाने के बाद भी इसका नाम अक्षुण्ण रहेगा।” यह भविष्यवाणी समय के साथ सही साबित हुई जब सेन ने विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया।

बंगाल के अकाल का प्रभाव

अमर्त्य सेन का जीवन भूख और गरीबी की वास्तविकता से भरा हुआ है। 1943 में बंगाल में हुए भयंकर अकाल के दौरान, उन्होंने अपने घर के सामने भूख से मरते लोगों को देखा। इस दर्दनाक अनुभव ने उनके मन में गरीबी और भूख के खिलाफ लड़ाई की प्रेरणा जगा दी। बड़े होकर, उन्होंने इसी दिशा में काम किया और 1998 में उनकी मेहनत को नोबेल पुरस्कार से मान्यता मिली।

उनकी प्रतिभा और कार्य के लिए अमर्त्य सेन को 1999 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्होंने दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, जो उनकी विद्या और सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उनकी किताबें और शोध कार्य भी विश्वभर में अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

अमर्त्य सेन के दादा क्षितिमोहन सेन संस्कृत के अध्यापक थे और टैगोर के करीबी सहयोगी रहे। उनकी मां अमिता सेन भी शिक्षिका थीं। इस प्रकार, सेन का जीवन ज्ञान और शिक्षा के माहौल में विकसित हुआ, जिसने उन्हें एक स्पष्ट दृष्टिकोण दिया।

अमर्त्य सेन का जीवन और उनके कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि कैसे एक व्यक्ति अपने अनुभवों और ज्ञान का उपयोग कर समाज में परिवर्तन ला सकता है। आज, जब वे अपने जन्मदिन का मना रहे हैं, उनका योगदान हमें प्रेरित करता है कि हम भी मानवता के कल्याण के लिए कार्य करें।

यह भी पढ़ें – जन्मदिन विशेष : मैग्सेसे और पद्म भूषण से हो चुके हैं सम्मानित, जानिए अरुण शौरी का पत्रकारिता से राजनीति तक का सफर

Birthday special gurudev rabindranath tagore prediction came true know inspiring journey of economist amartya sen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 05:30 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

अक्षय कुमार टीवी पर धमाल मचाने को तैयार, होस्ट करेंगे एमी अवॉर्ड विनर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’

2

‘हिंसा और नफरत…’,बांग्लादेश बवाल पर यूनुस सरकार का बड़ा बयान, कहा- खतरे में लोकतंत्र!

3

अहिल्यानगर: गश्त के दौरान पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

4

लियोनेल मेसी ने कुलदीप यादव को दिया ‘खास गिफ्ट’, तोहफा देख दंग रह गए दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.