- Hindi News »
- India »
- Birth Anniversary Special Out Of Every Bigha Of Land 3 Kattha Hused For Indigo Cultivation Gandhi Became Mahatma Due To Samparan Satyagraha
जयंती विशेष : हर बीघे जमीन में से 3 कट्ठे पर करनी पड़ती थी नील की खेती, चंपारण सत्याग्रह से गांधी हुए महात्मा
अप्रैल 1917 में गांधी जी का चंपारण आना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। राजकुमार शुक्ल के निमंत्रण पर गांधी ने नील किसानों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, जिससे भारत में सत्याग्रह और अहिंसा का पहला प्रयोग हुआ। इस ऐतिहासिक आंदोलन ने गांधी को महात्मा और बापू के रूप में पहचान दिलाई।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

Gandhi Jayanti Vishesh | Internet Archive
नवभारत डेस्क : यह बात उस दौर की है जब मोहनदास करमचंद गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह के सफल प्रयोग के बाद भी भारत में गांधी जी के नाम का उतना असर नहीं था। उन्हें महात्मा या बापू की उपाधि अभी नहीं मिली थी। गांधी से महात्मा बनने की इस ऐतिहासिक यात्रा का पहला पड़ाव बिहार का चंपारण बना, जहां एक किसान, राजकुमार शुक्ल, ने अंग्रेजों के तीनकठिया कानून के खिलाफ आवाज उठाई।
दरअसल, साल 1916 में लखनऊ में कांग्रेस का अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें गांधी जी भी शामिल हुए। वहीं चंपारण के एक किसान, राजकुमार शुक्ल ने गांधी जी से मुलाकात की और चंपारण के नील किसानों के दुख-दर्द का ब्यौरा देते हुए उन्हें चंपारण आने का आग्रह किया। शुक्ल जी ने गांधी को बताया कि किस तरह से अंग्रेजों ने तीनकठिया कानून के जरिए चंपारण के किसानों पर अत्याचार किया। गांधी जी ने स्वीकार किया कि वे चंपारण की समस्याओं से अनभिज्ञ थे। उस समय तक उन्हें चंपारण के नील किसानों की दुर्दशा का कोई ज्ञान नहीं था। लेकिन, शुक्ल जी ने उन्हें बिहार आने का निमंत्रण दिया और वकील बाबू (ब्रजकिशोर प्रसाद) की मदद से पूरी जानकारी देने की बात कही।
चंपारण में तीनकठिया कानून का कहर
चंपारण, जो नेपाल सीमा से सटा हुआ था, वहां अंग्रेजों ने तीनकठिया कानून लागू कर रखा था। इस कानून के अनुसार, किसानों को अपनी हर बीघे जमीन में से तीन कट्ठे जमीन पर अनिवार्य रूप से नील की खेती करनी पड़ती थी। यह नील अंग्रेजों के हित में था, और किसानों को इसके बदले कुछ भी प्राप्त नहीं होता था। इसके अलावा किसानों पर कई अन्य प्रकार के कर लगाए गए थे, जिससे वे भारी शोषण का शिकार हो गए थे। राजकुमार शुक्ल, जो खुद एक समृद्ध किसान थे, इस शोषण के खिलाफ खड़े हुए। अंग्रेजों ने उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया, लेकिन शुक्ल जी ने हार नहीं मानी और गांधी जी को चंपारण लाने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
बेल्जियम में मंटो-प्रेमचंद का जादू, वर्धा यूनिवर्सिटी में लेओ वन बोले- हिंदी से खुलता है दुनिया का दरवाजा
गांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
19 फरवरी का इतिहास: पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वनजी सुतार का जन्मदिन
चंपारण में गांधी जी का पहला सत्याग्रह और ऐतिहासिक बदलाव
राजकुमार शुक्ल के निरंतर आग्रह के परिणामस्वरूप गांधी जी 1917 में चंपारण पहुंचे। यह गांधी जी के भारतीय राजनीति में प्रवेश का मुख्य मोड़ था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आजमाए गए सत्याग्रह और अहिंसा के अपने सिद्धांतों का पहला प्रयोग चंपारण में किया। यह आंदोलन न केवल चंपारण के नील किसानों को शोषण से मुक्ति दिलाने वाला साबित हुआ, बल्कि गांधी जी का राष्ट्रीय स्तर पर एक नेता के रूप में उदय भी हुआ। इस आंदोलन के जरिए भारत को गांधी जी के रूप में एक नया नेता और अहिंसक आंदोलन का एक नया तरीका मिला।
चंपारण आंदोलन ने गांधी जी को न केवल भारत में पहचान दिलाई, बल्कि उन्हें महात्मा और बापू की उपाधि भी दिलाई। यह कहा जा सकता है कि जैसे गंगा का उद्गम गंगोत्री से होता है, वैसे ही गांधी से महात्मा और बापू बनने की यात्रा का आरंभ चंपारण से हुआ।
राजकुमार शुक्ल भी थे स्वतंत्रता संग्राम के नायक
राजकुमार शुक्ल का चंपारण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने गांधी जी को चंपारण लाकर नील किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर लाने में अहम भूमिका निभाई। स्वतंत्रता संग्राम के इस मुख्य नायक का योगदान धीरे-धीरे इतिहास के पन्नों में कहीं खो गया। 20 मई 1929 को मोतिहारी में उनकी मृत्यु हो गई। स्वतंत्रता के बाद भारत सरकार ने उनके सम्मान में दो स्मारक डाक टिकट जारी किए, लेकिन उनकी याद को व्यापक पहचान नहीं मिल सकी, जिनके शुक्ल जी हकदार थें।
ये भी पढ़ें – PFRDA की खास पहल, जानिए क्यों मनाया जाता है NPS दिवस, आपके लिए कितना है ये जरूरी
Birth anniversary special out of every bigha of land 3 kattha hused for indigo cultivation gandhi became mahatma due to samparan satyagraha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














