- Hindi News »
- India »
- Birth Anniversary Dadabhai Naoroji The Grandfather Of The Freedom Movement Who Talked About Swaraj
जयंती विशेष: स्वतंत्रता आंदोलन के ‘दादा’ जिन्होंने महात्मा गांधी से भी पहले किया था स्वराज का जिक्र
देश आज यानी बुधवार 4 सितंबर को दादाभाई नौरोजी की 199वीं जयंती मना रहा है। दादाभाई नौरोजी को महात्मा गांधी से पहले देश का सबसे बड़ा नेता माना जाता था। उनके भाषणों में स्वराज के जिक्र से से ही स्वतंत्रता आंदोलन का पौधरोपण हुआ।
- Written By: मृणाल पाठक

दादाभाई नौरोजी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: देश आज यानी बुधवार 4 सितंबर को दादाभाई नौरोजी की 199वीं जयंती मना रहा है। दादाभाई नौरोजी को महात्मा गांधी से पहले देश का सबसे बड़ा नेता माना जाता था। उनके भाषणों में स्वराज के जिक्र से से ही स्वतंत्रता आंदोलन का पौधरोपण हुआ। दादाभाई नौरोजी भारत को आजाद होते हुए भले ही नहीं देख पाए, लेकिन आजाद भारत आज भी उन्हें और उनके योगदान को याद करता है।
दादाभाई नौरोजी जो ब्रिटिश कालीन में भारत के एक पारसी बुद्धिजीवी, शिक्षाशास्त्री, कपास के व्यापारी तथा आरंभिक राजनीतिक और सामाजिक नेता थे। उनका जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ था। वह साल 1892 से 1895 तक यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य (एम पी) थे। इनकी मृत्यु 30 जून साल 1917 में हुई थी, लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
अनपढ़ होकर भी मां ने करवाई नौरोजी को पढ़ाई
दादाभाई नौरोजी के पिता का नाम नौरोजी पलांजी डोरडी था और उनकी मां का नाम मनेखबाई था। उनके पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था। जिसके बाद 4 साल की उम्र से ही उनकी मां ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया। भले ही उनकी मां अनपढ़ थीं, लेकिन उन्हें पढ़ाई की अहमियत पता थी। वह इसलिए नौरोजी की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: जब राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी की चुनावी समरभूमि पर उतरीं थी मेनका गांधी, जानिए क्या थे कारण?
जिस इंस्टीट्यूट में की पढ़ाई उसी के बने अध्यापक
मुंबई के एलफिंस्टन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई पूरी करने के बाद 27 साल की उम्र में ही नौरोजी ने गणित, भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक बन गए। जिस एलफिंस्टन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई पूरी की उसी एलफिंस्टन इंस्टीट्यूट में वह कॉलेज में अध्यापक के तौर पर नियुक्त हुए।
11 साल की उम्र में विवाह
नौरोजी पहले ऐसे भारतीय बने जिन्हें ब्रिटेन में महत्वपूर्ण अकादमिक पद प्रदान किया गया था। उनकी शादी 11 साल की उम्र में ही हो गई थी। वह एक कपास के व्यवसायी और प्रतिष्ठित निर्यातक भी थे। सन 1851 में दादाभाई नौरोजी ने गुजराती भाषा में ‘रस्त गफ्तार’ नामक साप्ताहिक शुरू किया था।
ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया
जिसके बाद नौरोजी सन 1885 में बम्बई विधान परिषद के सदस्य बने। सन् 1886 में फिन्सबरी क्षेत्र से पार्लियामेंट के लिए निर्वाचित हुए। वह लंदन के यूनिवर्सिटी में गुजराती के प्रोफेसर भी थे। फिर सन् 1869 में भारत वापस आए। दादाभाई नौरोजी को लोग सम्मान पूर्वक ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता था। वह भारत के पहले ऐसे नागरिक थे, जिन्होंने ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन में सांसद चुना गया था।
ब्रिटेन की संसद का चुनाव जीते
ये एशिया के पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने चुनाव को जीता और ब्रिटिश संसद में पहुंचे। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने वहां अंग्रेजी सत्ता के द्वारा भारत में किए जा रहे जुल्म और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ उन्होंने ब्रिटिश संसद में महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी मुखरता से विचार रखे। इन्होंने भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन (1905-1918) की नींव भी रखी थी।
यह भी पढ़ें- जयंती विशेष: वो दिग्गज कांग्रेसी जिसने इंदिरा गांधी की एक टिप्पणी पर छोड़ दिया रेल मंत्रालय, लेकिन नहीं छोड़ी पार्टी
लड़कियों की पढ़ाई पर दिया जोर
दादाभाई ने भारत में कुछ ऐसे बदलाव भी किए जिसकी वजह से उन्हें रूढ़िवादी पुरुषों के विरोध भी सहना पड़ा था। उन्होंने 1840 के दशक में लड़कियों के लिए स्कूल खोला, जिसके बाद केवल 5 साल के अंदर ही बॉम्बे में लड़कियों का स्कूल छात्राओं से भरा हुआ दिखाई देने लगा। उनका कहना था कि भारतीय एक दिन ये बात जरूर समझेंगे कि महिलाओं को दुनिया में अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने का उतना ही हक है जितना की देश के हर एक पुरुष को है, और आज उनकी यह बात सही मानी जाती है।
Birth anniversary dadabhai naoroji the grandfather of the freedom movement who talked about swaraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










