रेलवे ट्रैक पर गिरी बाइक…उठाने लगा युवक तभी आ गई ट्रेन, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा खौफनाक VIDEO
Viral Video: ग्रेटर नोएडा में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना का दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Greater Noida Video: ग्रेटर नोएडा में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। यह हादसा दादरी थाना क्षेत्र के बोड़ाकी फाटक पर हुआ। मृतक युवक की पहचान दतावली गांव निवासी तुषार के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
दरअसल, तुषार की बाइक फिसल गई और वह उसे उठाने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन ने पहले बाइक और फिर तुषार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरपीएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार शाम को हुआ, जब दादरी थाना क्षेत्र के बोड़ाकी फाटक पर एक ट्रेन ने युवक को कुचल दिया।
यहां देखें खौफनाक वीडियो
दतावली गांव निवासी तुषार की रविवार शाम दादरी थाना क्षेत्र के बोड़ाकी फाटक पार करते समय मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना कैमरे में कैद हो गई और अब घटना का फुटेज सामने आया है। आप इस भयावह वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
ग्रेटर नोएडा: दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा 🚨
क्रॉसिंग पार करते समय ट्रैक पर फंस गई युवक की बाइक। pic.twitter.com/EeGfpywQn4 — Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 13, 2025
वीडियो में क्या कुछ दिखा?
हादसा उस समय हुआ जब तुषार अपनी बाइक से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। ट्रैक पर पहुंचते ही उसकी बाइक अचानक फिसलकर गिर गई। खुद को बचाने के बजाय, तुषार ने गिरे हुए दोपहिया वाहन को उठाने की कोशिश की। इसी बीच, एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई, जिसने पहले बाइक और फिर तुषार को टक्कर मार दी।
एक गलती से जिंदगी खत्म
भीषण टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ पलों की चूक ने एक खुशहाल ज़िंदगी को तबाह कर दिया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें: मौत को छू के टक से वापस…0.1 सेकेंड लेट होते तो हो जाता काम तमाम, देखें सांस रोक देने वाला VIDEO
यह वीडियो जहां एक तरफ दिल में खौफ पैदा कर रहा है वहीं एक सीख भी दे रहा है। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हमें बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए। बंद फाटक लांघने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और फाटक रहित रेलवे क्रॉसिंग पर पहले रुककर दोनों तरफ देख देखना जरूर चाहिए।
