बिहार: भागलपुर रेलवे स्टेशन के VIP गेस्ट रूम में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
- Written By: किर्तेश ढोबले
प्रतीकात्मक तस्वीर
भागलपुर: समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक वीआईपी गेस्ट रूम में भीषण आग लग गई। आग लगने का करना नहीं पता चल पाया है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने का काम जारी है। अधिकारियों ने आगे बताया कि आग में किसी के हताहत होने या घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। आग रविवार दोपहर 12.30 बजे लगी।
Bihar: Fire breaks out in VIP guest room at Bhagalpur railway station Read @ANI Story | https://t.co/a5iDslnm3i#Bihar #Fire #bhagalpur pic.twitter.com/brRSeAqTxW — ANI Digital (@ani_digital) June 11, 2023
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
रेलवे अधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा, “भागलपुर रेलवे स्टेशन के विशेष अतिथि कक्ष में अचानक आग लग गई।” अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
कुमार ने कहा, “आग पर कुछ देर बाद काबू पा लिया गया। आग में कोई घायल नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।” अधिकारी ने कहा, “सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।”
