Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिनेता साहिल खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अदालत ने अग्रिम जमानत दी

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Dec 07, 2021 | 01:21 PM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक्टर साहिल खान (Actor Sahil Khan) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से बड़ी राहत मिली है। साहिल खान को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने साहिल खान को शिकायतकर्ता बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Body Builder Manoj Patil) के खिलाफ कुछ भी ट्वीट या पोस्ट नहीं करने का निर्देश दिया है। साहिल खान को कोर्ट ने 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत की अनुमति दी है।

एएनआई के अनुसार, बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल की मानहानि और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता साहिल खान को अग्रिम जमानत दे दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने साहिल खान को शिकायतकर्ता पाटिल के सोशल मीडिया पर पोस्ट या फिर ट्वीट नहीं करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने साहिल खान को 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दी है।

Actor Sahil Khan given anticipatory bail by Bombay High Court in the matter of defamation and abetment to suicide of a bodybuilder Manoj Patil. HC directed Khan not to tweet or post anything against the complainant Patil. Anticipatory bail allowed on a personal bond of Rs 25,000. pic.twitter.com/ZKlMHAoESc — ANI (@ANI) December 7, 2021

दरअसल, बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल के आत्महत्या करने का प्रयास करने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अभिनेता साहिल खान  के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने साहिल के खिलाफ मनोज पाटिल को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। मनोज पाटिल ने इसी साल सितंबर में आत्महत्या करने का प्रयास किया था जिसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में मनोज के परिवार ने साहिल खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

सम्बंधित ख़बरें

अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा

नासिक: पर्यावरण कार्यकर्ताओं की मांग- गोदावरी में स्नान सुरक्षित नहीं, जल गुणवत्ता पर गंभीर सवाल; HC में गुहार

बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 254 एकड़ जमीन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

करोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

हालांकि तब साहिल खान उनपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। साहिल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि, वो केवल स्टेरॉयड रैकेट का शिकार हुए व्यक्ति की मदद कर रहे थे और मुंबई पुलिस जल्द सच्चाई सामने लाएगी। उन्होंने कहा था कि, इस मामले में राज फौजदार नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर उन्हें बताया था कि, मनोज पाटिल ने उन्हें कथित तौर पर एक्सपायर स्टेरॉयड बेचा और उससे लाख रुपए भी लिए थे। 

Big relief to actor sahil khan from bombay high court court granted anticipatory bail in body builder manoj patil case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2021 | 01:21 PM

Topics:  

  • Body Builder
  • Bombay High Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.