-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Big Order Of Supreme Court On Neet Ug 2024
NEET UG 2024 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, कहा- शनिवार तक सेंटरवाइज रिजल्ट वेबसाइट पर डाले NTA
- Written By: अभिषेक सिंह
सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा 2024 में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को बड़ा आदेश दिया है।

नीट यूजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा 2024 में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से कहा है कि वह शनिवार तक सभी छात्रों का रिजल्ट शनिवार तक सेंटरवाइज अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करे। इस दौरान कोर्ट ने यह भी कहा है कि किसी भी अभ्यर्थी की पहचान न उजागर की जाए।
गुरुवार को नीट यूजी परीक्षा 2024 से जुड़ी हुई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पादरीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्री की पीठ ने सुनवाई की। इस दौरान सीजेआई ने एनटीए को आदेश दिया कि वह सभी अभ्यर्थियों का रिजल्ट सिटीवाइज और सेंटरवाइज अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करे। इसके लिए कोर्ट ने एनटीए को शनिवार तक का समय दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने NTA को निर्देश दिया है कि वह अपनी वेबसाइट पर NEET-UG परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को प्रकाशित करे और छात्रों की पहचान गुप्त रखी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परिणाम शहर और केंद्र के हिसाब से अलग-अलग घोषित किए जाने चाहिए। — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2024
तुषार मेहता की दलील पर बोले सीजेआई
कोर्ट के इस आदेश के बाद सरकार और एनटीए की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अनुरोध किया कि एग्जाम सेंटर्स का खुलासा नहीं करना चाहिए। जिसके बाद सीजेआई ने कहा कि सेंटरवार नतीजे नंबरों के पैटर्न के बारे में बताएंगे। सीजेआई ने यह भी कहा कि हमें नंबरों का पैटर्न जानना है। क्योंकि हजारीबाग और पटना में पेपर लीक हुआ है यह तथ्य है।
परीक्षा रद्द करने के लिए होना चाहिए ठोस सुबूत
सुनवाई के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने यह भी कहा है कि परीक्षा को रद्द करने के लिए हमारे पार एक मजबूत आधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात के ठोस सुबूत होने चाहिए कि नीट यूजी परीक्षा की शुचिता से समझौता हुआ है। वहीं पेपर लीक से जुडी जांच को लेकर अदालत की पीठ ने कहा कि अगर वह सीबीआई ने जो कुछ उन्हें बताया है उसका खुलासा करते हैं तो जांच पर असर पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
आसाराम की मेडिकल जमानत पर SC में सुनवाई; AIIMS रिपोर्ट के विरोधाभास पर उठाए सवाल, 6 अगस्त को अगली सुनवाई
विधानसभा चुनाव के 10 साल बाद जीत पर लगा ग्रहण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर क्यों लगाई रोक?
22 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
सर्वोच्च अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तारीख तय की है। उससे पहले 20 जुलाई तक एनटीए को सभी अभ्यर्थियों का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर शहर और केन्द्रवार प्रकाशित करना होगा।
Big order of supreme court on neet ug 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMMalaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज
Aug 05, 2026 | 08:40 AMजायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील
Aug 05, 2026 | 08:39 AMBWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट
Aug 05, 2026 | 08:39 AMट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Aug 05, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














