PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इस तारीख से होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, पढ़े डिटेल्स
पीएनबी कस्टमर को इसके लिए अधिक जानकारी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या टोल फ्री नंबर 18001802222 या 18001032222 पर कॉल कर सकते हैं।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Imager-Twitter-Punjab National Bank )
नई दिल्ली: पंजाब नॅशनल बैकं के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है, दरअसल PNB अपने ग्राहकों के लिए पेमेंट के रूल्स में बड़े बदलाव कर रहे है। पंजाब नॅशनल बैकं की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 4 अप्रैल से बैंक अपने कस्टमर्स के लिए चेक से भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इस बारे में अपने आधिकारिक वेबसाइट पर PNB ने बताया कि 4 अप्रैल से बैंक के कस्टमर्स 10 लाख से अधिक रुपये के भुगतान करने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।
ये है महत्वपूर्ण जानकारी
आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक के पॉजिटिव पे सिस्टम के लिए कस्टमर्स को अपना अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक की तारीख, चेक अमाउंट, लाभकर्ता का नाम आदि की डीटेल्स बैंक को देना जरूरी है। पॉजिटिव पे वेरिफिकेशन के अभाव में बैंक आपके चेक का भुगतान नहीं करता है। ऐसे चेक को वापस लौटा दिया जाएगा। इस तरह ये बड़े बदलाव किये गए।
PPS Safeguards you against various kinds of cheque frauds. Account holders may submit the cheque details at branch or through digital channels i.e
– Internet Banking Service Retail & Corporate
– PNB One
– SMS Banking pic.twitter.com/t5Fp8CXYvP — Punjab National Bank (@pnbindia) February 25, 2022
जानें क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
यह बदलाव PNB के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है। जी हां पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बताया कि पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) आपको विभिन्न प्रकार के चेक पेमेंट में होने वाली धोखाधड़ी से बचाता है। अकाउंट होल्डर्स चेक की डीटेल्स ब्रांच में या डिजिटल चैनल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। कस्टमर्स इसके लिए बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, मोबाइल ऐप PNB One या फिर SMS Banking का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PNB की चेतावनी: 3 साल से निष्क्रिय और जीरो बैलेंस वाले बैंक खाते 15 अप्रैल के बाद हो जाएंगे बंद
पंजाब नेशनल बैंक में निकली बंपर भर्ती, 5000 से ज्यादा वैकेंसी, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं आवेदन
PNB ग्राहकों को बड़ा झटका! अब इस कार्ड पर नहीं मिलेगा ‘फ्री’ एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस; जेब पर बढ़ेगा बोझ
PNB से 10.14 करोड़ की धोखाधड़ी, निजी कंपनी के निदेशकों पर सीबीआई का केस
पीएनबी कस्टमर को इसके लिए अधिक जानकारी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या टोल फ्री नंबर 18001802222 या 18001032222 पर कॉल कर सकते हैं। इस बदलाव की वजह से ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी नहीं होगी।
