Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! पीजूष कांती बिस्वास ने TMC त्रिपुरा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 25, 2023 | 06:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अगरतला. लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Polls 2024) से पहले पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अध्यक्ष पीजूष कांती बिस्वास ने व्यक्तिगत समस्याओं का हवाला देते हुए मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए पार्टी सुप्रीमो और महासचिव अभिषेक बनर्जी का आभार भी व्यक्त किया।

बिस्वास ने कहा, “मुझे टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन निजी कारणों से मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा सका और मैंने इस्तीफा दे दिया है। मुझे अध्यक्ष बनाने के लिए मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का आभार व्यक्त करता हूं।”

Tripura TMC President Pijush Kanti Biswas resigns from the post citing personal reasons “I was made the State President of TMC but due to personal reasons I was not able to fulfil my responsibilities and I have resigned. I express my gratitude to Mamata Banerjee and Abhishek… pic.twitter.com/m64BLb9UTY — ANI (@ANI) July 25, 2023

ममता बनर्जी को लिखे पत्र में बिस्वास ने कहा, “मैं इसके द्वारा त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद और इसकी प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।”

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैं अपनी कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण पिछले कुछ महीनों से संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे सका। परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां हैं। बिना कुछ काम किए पार्टी प्रमुख के पद पर काबिज होना अच्छा नहीं है। इसलिए, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा, “अभी मैंने कुछ भी तय नहीं किया है। केवल अपना त्यागपत्र भेजा है। यदि कोई निर्णय होगा तो आपको (मीडियाकर्मियों को) सूचित किया जाएगा।”

गौरतलब है कि त्रिपुरा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील बिस्वास को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और दो साल बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी त्रिपुरा डेमोक्रेटिक फ्रंट (टीडीएफ) बनाने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। बाद में, वह पिछले साल टीएमसी में शामिल हो गए।

Big blow to mamta banerjee pijush kanti biswas resigns as tmc tripura president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2023 | 06:57 PM

Topics:  

  • TMC
  • Tripura Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भगवान राम हिंदू नहीं, मुसलमान…’, टीएमसी विधायक के विवादित बयान पर घमासान- VIDEO

2

‘मिनी पाकिस्तान’ से आर-पार की लड़ाई: बांग्लादेश के बयानों पर भारत में उबाल, पूर्वोत्तर की चेतावनी

3

भगवान राम पर TMC विधायक के विवादित बयान से भड़का सियासी तूफान, BJP नेता कदम बोले- सस्ती लोकप्रियता..

4

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में महुआ को राहत, CBI की चार्जशीट पर रोक; लोकपाल का फैसला रद्द

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.